Tumm Se Tumm Tak: अनु ने मीरा को तगड़ा जवाब देकर की उसकी बोलती बंद, हर्ष ने माना अपनी भाभी
सीरियल तुम से तुम तक में अनु ने मीरा को तगड़ा जवाब देकर उसकी बोलती बंद कर दी है। मीरा लगातार अनु को परेशान कर रही थी और उसके खिलाफ साजिश रच रही थी। लेकिन इस बार मीरा ने अनु के करैक्टर पर सवाल उठा दिए थे।

टीवी सीरियल तुम से तुम तक में अब मीरा को तगड़ा जवाब मिल गया है। दरअसल, जब से शो की शुरुआत हुई है तभी से मीरा, अनु के लिए मुसीबत बनी हुई हैं। लेकिन इस बार अनु ने मुंहतोड़ जवाब दे दिया है। मौजूदा ट्रैक की बात करें तो हाल में मीरा ने अपनी चालाकी से अनु और आर्यवर्धन की हाथ पकड़े हुए तस्वीर लीक कर दी थी। ये तस्वीर टीवी चैनल पर भी दिखाई गई जिसके बाद अनु के पिता गोपाल और मां पुष्पा की मोहल्ले में बदनामी हुई। इस बदनामी से बचाने के लिए आर्य मदद के लिए आगे आए हैं और परिवार को हिम्मत दी है।
हर्ष को पसंद आई अनु
दरअसल, इस समय दो ट्रैक एक साथ चल रहे हैं। पहले ट्रैक में ये दिखाया गया है कि हर्ष ने अनु और आर्य के रिश्ते को गलत माना और उसे गलत शब्द बोले थे। लेकिन अनु ने अपने व्यवहार से उसे अपना बनाया लिया। हर्ष को अनु में राजनंदिनी की झलक दिखाई दी। हर्ष ने आर्य के सामने कहा कि अनु ही उसकी भाभी बनेगी। ये सुनते ही आर्य खुश हो जाता है और कहता है कि अनु ने उनके भाई को भी अपना बना लिया।
मोहल्ले वाले हुए खिलाफ
अगले ट्रैक में गोपाल और पुष्पा बदनामी झेल रहे हैं रघुपति मोहल्ले वाले के साथ मिलकर अनु की बेइज्जती करता है। बाद में पुष्पा सभी को घर पर चाय और पकोड़े के लिए बुलाती है लेकिन अनु और आर्य के अफेयर का चर्चा शुरू होते ही वहां से सब चले जाते हैं। लेकिन एक बुजुर्ग दोनों का था देता है और कहता है कि समय के साथ सब ठीक हो जाएगा।
अनु ने की मीरा की बोलती बंद
इतनी बदनामी के बाद भी अनु ऑफिस जाती है। उसे आर्य ऑफिस में नजर नहीं आते। लेकिन तभी मीरा प्रोजेक्टर पर उसे वो तस्वीर दिखाती है। इस वही तस्वीर जिसमें अनु और आर्य हाथ पकड़ कर चल रहे होते हैं। ये तस्वीर मीरा ने ही न्यूज चैनल को भिजवाई थी। अब इसी तस्वीर को मीरा भी अनु के किरदार पर शक करती है। मीरा कहती है कि उसने आर्य को फंसाया है। ये सुनते ही चुप रहने वाली अनु अचानक से भड़क उठती है। वो कहती है कि उन्हें कोई हक़ नहीं है उनके और आर्य के रिश्ते के बारे इ बात करने की। अनु की ऊंची आवाज सुन मीरा को हैरान हो जाती है। इसके बाद आर्य आता है और मीरा तुरंत शिकायत करने लगती है। तभी आर्य, मीरा को वहां से जाने के लिए कहता है। दोनों को साथ देखकर मीरा दुखी हो जाती है।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


