Tumm Se Tumm Tak: डॉक्टर मोहित ने आर्य के लिए मांगा अनु का हाथ, सिद्धि मां की भविष्यवाणी ने किया हैरान

Feb 21, 2026 05:22 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

टीवी सीरियल तुम से तुम तक में अनु और डॉक्टर मोहित की शादी टूटने के बाद ये तगड़ा ट्विस्ट आने वाला है। अनु और आर्य के रिश्ते को लेकर सिद्धि मां फिर से कहेंगी ये बात। मानसी के बदल गए सुर, अब अनु को घर लाने की तैयारी।

Tumm Se Tumm Tak: डॉक्टर मोहित ने आर्य के लिए मांगा अनु का हाथ, सिद्धि मां की भविष्यवाणी ने किया हैरान

सीरियल तुम से तुम तक में की कहानी में तगड़ा ट्विस्ट आ गया है। अनु के मम्मी और पापा डॉक्टर मोहित से बेटी की शादी की खुशियां मना रहे थे। लेकिन अब ये शादी टूटने वाली है। नए प्रोमो में दिखाया गया है कि कैसे डॉक्टर मोहित खुद अनु से अपनी शादी तोड़ लेते हैं और उन्हें अपने प्यार आर्य के साथ रहने की सलाह देते हैं। लेकिन ये सब होने से पहले अनु और आर्य के बीच बहुत सारी बातें होती हैं। दुल्हन बनी अनु को देखकर आर्य का दिल टूट जाता है। लेकिन वो भी अनु की शादी अपनी आंखों से देखने आते हैं। मंडप में पहुंचने से [पहले अनु और आर्य एक दूसरे से वादा करते हैं।

डॉक्टर मोहित ने खुद तोड़ दी शादी

आर्य को अपने सामने देखकर अनु कहती है कि वो बदल गए हैं। शराब पीने लगे हैं। वो आर्य से कहती है कि सर आप मुझे वादा कीजिए की आप पहले से जैसे हो जाएंगे और शराब नहीं पीएंगे। आर्य भी फिर अनु से वादा लेते हैं कि वो मुस्कुरा कर शादी करेगी। दोनों एक दूसरे को वादा करते हैं। आर्य और अनु के बीच की ये इमोशनल बातें डॉक्टर मोहित सुन लेते हैं। और वप बीच में ही फेरे रोककर अनु को आजाद कर देते हैं। आर्य, डॉक्टर मोहित की रोकने की कोशिश करते हैं। लेकिन डॉक्टर मोहित रुकने से मना कर देते हैं। अनु की शादी टूट जाती है। शर्मा परिवार में फिर से दुख पसर गया है।


आर्य, अनु को पाने के लिए करेंगे ये कोशिश

अब सबसे मजेदार बात ये है कि मोहित और अनु की शादी टूटने के बाद अब क्या होगा? चलिए हम आने वाले एपिसोड का हाल चाल भी आपको दे देते हैं। तो शादी टूटने के बाद डॉक्टर मोहित एक बार फिर अनु के घर आएंगे। सभी हैरान होंगे तभी मोहित कहेंगे कि वो अब भी अनु से शादी करने को तैयार हैं। लेकिन अनु उनसे प्यार नहीं करती है और इस शादी से तीन लोगों की जिंदगियां बर्बाद होगी। डॉक्टर मोहित अनु के पापा गोपाल को मनाते हैं कि उन्हें भी अनु के दिल की बात सुन लेनी चाहिए और अनु का हाथ आर्य के हाथ में दे देना चाहिए। मोहित ये कहकर चले जाते हैं। गोपाल दुखी होकर खुद को कमरे में चुप कर लेते हैं। तभी आर्य को फोन आता है वो अनु से पूछते हैं कि घर का माहौल तो ठीक है। अनु कहेंगी कि पापा किसी से बात नहीं कर रहे हैं। ये सुनते ही आर्य हैरान हो जाता है। उन्हें डर लगता है कि गोपाल फिर से बीमार न हो जाएं।

सिद्धि मां की भविष्यवाणी

दूसरी तरफ अनु और आर्य एक दूसरे से प्यार करते हैं ये बात गायत्री को पता चलती है तो वो बहुत खुश होती है। लेकिन हैरानी तो तब होती है जब मानसी भी आर्य को बधाई देते हुए अनु को अपनाने और उसके लिए गिफ्ट खरीदने की बात कहती है। मानसी कहती है कि इस समय आर्य को अनु को गिफ्ट्स देकर स्पेशल फील करवाना चाहिए। वहीं सिद्धि मां ने भी गोपाल और पुष्पा को बोल दिया है कि उनकी बेटी की शादी वहीं होगी जहां ऊपर से लिख कर आई है। मतलब आर्य के साथ शादी तय है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।