Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीtumm se tumm tak pushpa slapped daughter anu in front of arya, gaytri reveals prajapati s truth
Tumm Se Tumm Tak: पुष्पा ने आर्या के सामने अनु को मारा थप्पड़, गायत्री ने बताई प्रजापति की सच्चाई

Tumm Se Tumm Tak: पुष्पा ने आर्या के सामने अनु को मारा थप्पड़, गायत्री ने बताई प्रजापति की सच्चाई

संक्षेप:

टीवी सीरियल तुम से तुम तक में मजेदार ट्विस्ट आने वाला है। राजनंदिनी और आर्या के रिश्ते का सच तो अनु जान गई है। लेकिन एक तगड़ा ट्विस्ट भी है जो दोनों के रिश्ते में दूरियां लाने वाला है। इसके अलावा अनु को सबके सामने जोरदार थप्पड़ पड़ा है।

Jan 04, 2026 09:18 am ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टीवी सीरियल तुम से तुम तक में तगड़ा ट्विस्ट आने वाला है। अनु पिछले कई दिनों से राजनंदिनी के सच का पता लगाने की कोशिश कर रही थी। अब उसे सच्चाई का पता चल गया है। लेकिन ये अधूरा सच है। आने वाले दिनों में अनु के सामने एक और बड़ी सच्चाई सामने आने वाली है जो आर्या और अनु के रिश्ते को हिलाकर रख देगा। वहीं आर्या अब अनु को अपने दिल की बात कहने का इंतजार कर रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अनु को मारा थप्पड़

हाल में दिखाया गया था कि अनु के घर पार्टी रखी गई थी जहां को नशे की हालत में आर्या की बेइज्जती कर देती है। अनु नशे की हालत में पूरे मोहल्ले के सामने आर्या को I love you कहने ही वाली होती है, तभी मम्मी पुष्पा वहां पहुंच जाती है। अनु को शराब के नशे में देख मम्मी पुष्पा अनु को आर्या और सभी मेहमानों के सामने थप्पड़ मार देती हैं। ये सब देख आर्या की मां गायत्री सबके सामने आती हैं और सच बता देती हैं। गायत्री कहती हैं कि अनु ने खुद से शराब नहीं पी है। बल्कि उसे शराब पिलाई गई है। वो प्रजापति की तरफ इशारा करती हैं। गायत्री कहती हैं उन्होंने खुद ड्रिंक में शराब मिलाते हुए देखा था। सच सुनने के बाद अनु के पापा गोपाल, प्रजापति की खूब पिटाई करते हैं। आर्या और उनकी मां सब कुछ संभालते हैं। अब आने वाले एपिसोड में आर्या और अनु के बीच सब कुछ ठीक होते दिखेगा।

ये भी पढ़ें:सिर्फ फौजी-सर्कस नहीं…इन टीवी सीरियल में भी नजर आ चुके हैं शाहरुख खान

जिंदा है राजनंदिनी?

आने वाले एपिसोड में आर्या खुद अनु को राजनंदिनी के साथ अपनी शादी का सच बता देगा। आर्या कहेगा कि राजनंदिनी से उसका प्यार का रिश्ता है क्योंकि वो उनकी बीवी है। ये सुनते ही अनु बेहोश हो जाएगी। लेकिन बाद में आर्या अनु को बताएगा की अब राजनंदिनी उसकी जिंदगी का हिस्सा नहीं है। ये सुनने के बाद अनु आर्या को लगे लगा लेगी। लेकिन कहानी में तगड़ा ट्विस्ट ये है कि राजनंदिनी अब भी जिंदा है और किसी कमरे में बंद है। आने वाले एपिसोड में अनु के सामने से आर्या के इस सच का पर्दा हटेगा।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।