Tumm Se Tumm Tak: मीरा ने लीक किया अनु-आर्य का वीडियो, बेटी की बदनामी से परेशान हुए गोपाल

Mar 11, 2026 12:16 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

सीरियल तुम से तुम तक में मीरा ने एक तगड़ी चाल चली है। इस चाल में अनु और आर्य फंस गए हैं और उनकी खूब बदनामी हो रही है। दोनों का पर्सनल वीडियो लीक हो गया है। गोपाल पर बेटी का सौदा करने का आरोप लग रहे हैं।

Tumm Se Tumm Tak: मीरा ने लीक किया अनु-आर्य का वीडियो, बेटी की बदनामी से परेशान हुए गोपाल

सीरियल तुम से तुम तक में अनु और आर्यवर्धन अब शादी के बंधने के लिए तैयार हैं। लेकिन उससे पहले कहानी में एक और ट्विस्ट आ गया है। होली वाले ट्रैक में गोपाल में आर्य की कोशिशो से खुश हो जाते हैं और उसे अपना दामाद बताकर घरवालों को खुश कर देते हैं। आर्य ने अनु के साथ 20 सालों में पहली बार होली मनाई और अब दोनों एक दूसरे के साथ शादी के ख्वाब सजा रहे हैं। अनु, आर्य से कहती है कि वो शादी के लिए तैयार हैं और शादी के बाद उनके पसंद का खाना बनाना चाहती हैं, अपने हाथों से खिलाकर उन्हें चैन से सोते हुए देखना चाहती है। लेकिन मीरा को दोनों को नजदीक आते देख जलन होती है और वो ऐसी चाल चलती है जिससे अनु की खूब बदनामी होती है।

अनु और आर्य का वीडियो हुआ वायरल

मीरा के हाथ अनु और आर्य का एक वीडियो लग गया है।उस वीडियो में दोनों को एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए गार्डन में वॉक करते हुए देखा जाता है। मीरा इस वीडियो वायरल कर देती है। यहां तक कि न्यूज चैनल पर भी अनु और आर्य का ये वीडियो बार बार दिखाया जाएगा। अनु और आर्य का वीडियो देख मोहल्ले वाले तंज कसते हैं। मोहल्ले वाले गोपाल से कहते हैं कि उन्होंने अपनी बेटी को पैसे के लिए बड़े बिजनेस को बेच दिया है। ये सुनते ही गोपाल बेइज्जती महसूस कर अपने घर आ जाते हैं।

झेंडे को पता चलेगी मीरा की चालाकी

तभी सिमरन भागते हुए अनु को वो न्यूज चैनल पर दिखाए जाने वाले वीडियो को दिखाती है। पुष्पा ये देख हैरान हो जाती है। वहीं आर्य, झेंडे से कहता है कि किसी ने उनकी पर्सनल लाइफ में घुसने की कोशिश की है वो उसे माफ नहीं करेंगे। झेंडे स्थिति को संभालने की कोशिश करते हैं। झेंडे को शक होता है कि ये वीडियो मीरा ने लीक किया है। लेकिन मीरा ने किसी और से वो वीडियो वायरल करवाई थी। ऐसे में मीरा बेफिक्र होगी। लेकिन झेंडे सच पता लगा लेगा कि ये काम मीरा का ही है। जब ये सच्चाई आर्य को पता चलेगी तो वो मीरा को अपनी जिंदगी से बाहर करने का फैसला लेंगे।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।