Tumm Se Tumm Tak: महाशिवरात्रि के बाद बदलेगी अनु-आर्य की किस्मत, पुष्पा खुद तोड़ेगी मोहित से शादी
Tumm Se Tumm Tak: सीरियल तुम से तुम तक में पुष्पा को वो सच पता चलेगा जो उसे बहुत इमोशनल कर देगा। इसके बाद वो खुद अपनी बेटी अनु और मोहित की शादी तोड़ेगी। वहीं महाशिवरात्रि के बाद दोनों एक होने वाले हैं।

टीवी सीरियल तुम से तुम तक में आर्यवर्धन अपनी अनु से अलग होने के बाद नशे की लत में डूबता जा रहा है। आर्य, अनु की शादी डॉक्टर मोहित से करते नहीं देख पा रहा है। इसलिए उसने अब शराब को अपना नया दोस्त बना लिया है। लेकिन कहानी में अब तगड़ा ट्विस्ट आने वाला है। एक तरफ जहां डॉक्टर मोहित और अनु की शादी की तैयारियां शुरू होने वाली थीं। वहीं वहीं अनु की मम्मी ये शादी तोड़ने की तैयारी कर रही हैं। पुष्पा को कुछ ऐसा पता चल गया है जिसके बाद वो अपनी बेटी की खुशियों को चुनेगी।
पुष्पा को पता चलेगा सच
नए एपिसोड में दिखाया जाएगा कि गोपाल अपनी बेटी को समझाते हैं कि वो दुनियावालों के ताने के डर से आर्य को अपना दामाद नहीं बना सकते। दुनिया को लगेगा कि पैसों की वजह से ये रिश्ता हुआ है। अनु अपने पापा से कहती है कि वो उन्ही की मर्जी से शादी करेगी। उसके बाद गायत्री मां अपने बेटे आर्य को बचाने के लिए अनु के पास जाती है। वो कहती है कि क्या तुमने आर्य से कभी प्यार नहीं किया था, फिर क्यों ऐसा कर रही हो। ये सुनते ही अनु कहती है कि वो आर्य से प्यार करती है लेकिन वो अपने मम्मी पापा से भी उतना ही प्यार करती है और उन्हें दुख नहीं दे सकती। यहां ट्विस्ट आता है जब अपनी बेटी के मुंह से खुद पुष्पा उसका दर्द सुन लेती है। उसे रोना आता है कि अनु को उनकी वजह से अपना प्यार त्यागना पड़ रहा है। कहानी में अगला ट्विस्ट तब आएगा जब पुष्पा को मोहित और उसकी मम्मी पर भी शक होगा। उसे और वो दोनों की शादी खुद तोड़ देगी।
महाशिवरात्रि के बाद बदलेगी किस्मत
अब कल महाशिवरात्रि के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मोहित और अनु मंदिर में दीया जलाकर पानी में बहा देंगे। दूसरी तरफ आर्य भी अपना दीया बहा देता है। लेकिन वो बुझ जाता है। तभी अनु का दिया उसे फिर से जला देता है। सिद्धि मां कहती हैं कि अब दोनों की किस्मत बदलने वाली है। दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हैं। नए एपिसोड में दोनों को वैलेंटाइन सेलिब्रेट करते भी दिखाया जाएगा।
अनु और आर्य की शादी का ट्रैक
आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु के मम्मी पापा खुद अपनी बेटी के लिए आर्य का हाथ मांगेगे। दोनों एक होने वाले हैं। ये ट्विस्ट ऑडियंस को बड़ा सरप्राइज देने वाला है। अनु और आर्य की शादी का ट्रैक भी जल्दी शुरू होने वाला है।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



