Tumm Se Tumm Tak: गोपाल ने आर्य को माना अपना दामाद, होने वाली है अनु से सगाई, मीरा को हुई जलन
सीरियल तुम से तुम तक में गोपाल अनु और आर्य के प्यार के आगे झुक गए हैं। उन्होंने दोनों के रिश्ते को स्वीकार कर लिया है। वहीं मीरा ने भी आर्य को बता दिया कि वो उनसे कितना प्यार करती है। अब कहानी में नया ट्विस्ट आने वाला है।

टीवी सीरियल तुम से तुम तक में आने वाला ट्रैक मजेदार होने वाला है। आर्यवर्धन पिछ्ले कई दिनों से गोपाल शर्मा को मनाने की कोशिश कर रहे थे। अब होली के मौके पर आर्य वो चैलेंज जीत गए हैं। दरअसल, आर्य ने अनु सेवादा किया था कि वो उनके पिता की परमिशन के बाद ही उन्हें रंग लगाएंगे। ऐसे में वो रंग लेकर अनु के घर पहुंच जाते हैं। लेकिन गोपाल शर्मा होली खेलने से बचने के लिए भाग जाते हैं। आर्य उनका पीछा करते हैं तभी अनु उन्हें पकड़ लेती है और कहती है कि अब वो उन्हें रंग लगाएंगी। लेकिन आर्य साफ़ मना कर देते हैं कि पिता की परमिशन के बाद ही होली खेलेंगे। ये बातें गोपाल सुन लेते हैं और उने आर्य पर बहुत गर्व होता है।
अनु और आर्य की होगी सगाई?
आगे दिखाया जाएगा कि रघुपति के कहने पर कुछ बदमाश अनु के साथ बदतमीजी करेंगे। पहले आर्य संयम से काम लेते हैं। लेकिन बाद में उन बदमाशों की जमकर पिटाई करते हैं। ये देखने के बाद गोपाल समझ जाते हैं कि उन्हें आर्य से अच्छा दामाद नहीं मिलेगा। घर पहुंचने के बाद गोपाल आर्य सर को आर्यवर्धन कहकर पुकारेंगे। ये सुनते ही सभी हैरान हो जाते हैं कि ऐसे अचानक पूरा नाम क्यों लिया। तब गोपाल कहते हैं कि अब उन्हें इस नाम की आदत डाल लेनी चाहिए क्योंकि वो उनके घर के दामाद बनने वाले हैं। ये सुनते ही अनु की खुशी का ठिकाना नहीं था। गोपाल, आर्य को होली का रंग लगाते हैं और कहते परमिशन देते हैं कि वो अनु के साथ होली खेल सकते हैं। अब आगे आर्य और अनु की सगाई होने वाली है।
मीरा करेगी अपने प्यार का इजहार
नए एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मानसी, मीरा को बताएगी कि कैसे आर्य गोपाल को इम्प्रेस करने के लिए 20 साल बाद होली खेल रहे हैं। आर्य और अनु के रिश्ते के बारे में सुनकर मीरा भी अपने प्यार का इजहार कर देती है। मीरा आर्य के सामने कह देती है कि वो उनसे कितना प्यार करती है। दोनों के बीच की ये बातचीत अनु भी सुन लेती है। अब मीरा की वजह से अनु और आर्य के रिश्ते में दूरी आएगी या नहीं ये नए एपिसोड में दिखाया जाएगा।
कहानी में आएगा ट्विस्ट
कहानी में एक और ट्विस्ट आने की खबर है। बताया जा रहा है कि अनु को फिर से राजनंदिनी से जुड़ा सच पता चलने वाला है। वहीं पुष्पा को पता चलेगा कि आर्य पर उनकी पहली पत्नी के मर्डर का आरोप लगा था। वो आर्य से अपनी बेटी की शादी तोड़ देंगी।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


