Tumm Se Tumm Tak: मोहल्ले वालों के सामने आर्य जीतेगा हर टास्क, गोपाल होंगे शादी के लिए राजी, अनु ने बनाई दूरी
सीरियल तुम से तुम तक में आर्य ने गोपाल को इम्प्रेस कर दिया है। शादी तक बात भी पहुंचने वाली है। लेकिन अनु खुद आर्य संग शादी के लिए मना कर देगी। वहीं मानसी और मीरा अनु के लिए मुसीबत बनने वाली हैं।

सीरियल तुम से तुम तक में अब कहानी एक रोमांटिक ट्रैक की तरफ आगे बढ़नी वाली है। नए एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आर्यवर्धन अपने होने वाले ससुर गोपाल को शादी के लिए मना लेता है। साथ ही वो कुछ ऐसा करता है जिससे गोपाल को यकीन हो जाता है कि इससे बेहतर दामाद उन्हें नहीं मिल सकता। वहीं अनु भी आर्य की कोशिशों की तारीफ करती है और उन्हें फोन कर I Love You बोल देती है। अनु के मुंह से ये तीन शब्द सुनने के बाद आर्य अब दोगुनी कोशिश करने वाले हैं।
आर्य से इम्प्रेस होंगे गोपाल
आर्य सर पिछले 7 दिनों से लगातार गोपाल को इम्प्रेस करने की कोशिश कर रहा है। अब आर्य ने अनु के मोहल्ले में स्पॉट्स डे का आयोजन किया है। ये आयोजन गोपाल के नाम पर हुआ है। गोपाल पोस्टर पर अपना नाम देखकर हैरान हो जाते हैं। वहीं आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि स्पोर्ट्स डे वाले दिन मोहल्ले वाले लोगों के साथ आर्य भी सभी खेलों में भाग लेंगे। वो चम्मच मुंह में लेकर भागते दिखेंगे। बोरी में भी रेस लगाएंगे और हर खेल में फर्स्ट आएंगे। गोपाल ये देखकर हैरान होंगे कि जिस शख्स की उम्र का वो ताना दे रहे थे वो हर खेल में सबसे आगे निकल गया है। आर्य को सबसे आगे देख गोपाल को भी अंदर ही अंदर खुशी होगी। वहीं अनु आर्य की इन कोशिशों को देख खुश होती दिखेगी।
राजनंदिनी का पूरा सच आएगा सामने
आने वाले ट्रैक में दिखाया जाएगा कि आर्य अपनी कोशिशों से गोपाल को शादी के लिए राजी कर लेगा। गोपाल कहेंगे कि उनकी बेटी को आर्य से अच्छा हमसफ़र नहीं मिल सकता अरु अनु की शादी के लिए मान जाते हैं। लेकिन कहानी में तगड़ा ट्विस्ट अब आएगा। अनु के हाथ एक रिसीट लगने वाली है। इस रिसीट में आर्य की पहली पत्नी राजनंदिनी से जुड़ा कुछ ऐसा सबूत होगा जो अनु को फिर से परेशान कर देगा। अनु का विश्वास जीतने के लिए आर्य को फिर से कोशिशें करनी होंगी।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



