Tumm Se Tumm Tak: डॉक्टर मोहित को अनु के करीब आता देख आर्य होगा इमोशनल, आएगा ट्विस्ट

Feb 07, 2026 03:17 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टीवी सीरियल तुम से तुम तक में आर्य, अनु से दूर होने के बाद भी उसके आस-पास है। रोका सेरेमनी के बाद आर्य रूप बदलकर सब देखता रहता है। कहानी में तगड़ा ट्विस्ट आने वाला है जब डॉक्टर मोहित की सच्चाई अनु और उसके परिवार के सामने आएगी।

Tumm Se Tumm Tak: डॉक्टर मोहित को अनु के करीब आता देख आर्य होगा इमोशनल, आएगा ट्विस्ट

सीरियल तुम से तुम तक की कहानी में अब आर्यवर्धन और अनु के रास्ते अलग हो गए हैं। दोनों ने अपने परिवार के लिए एक दूसरे का साथ छोड़ दिया है। हाल में आर्य ने अनु के पापा गोपाल से मुलाकात की थी। इस दौरान गोपाल ने आर्यवर्धन से ये वादा ले लिया कि वो अनु की जिंदगी में नहीं आएंगे और उनके पिछले रास्ते सभी बंद कर देंगे तभी वो आगे बढ़ पाएगी। आर्य भी वादा कर देते हैं कि अब वो कभी अनु के घर की चौखट नहीं पार करेंगे। आर्य टूटे हुए दिल के साथ अनु के घर से बाहर निकलते हैं।

अनु की मम्मी के साथ फ्रॉड

आर्य अनु से दूर हो कर भी उसके साथ हर वक्त खड़ा है। दरअसल, अनु की मम्मी पुष्पा के साथ 5 लाख का फ्रॉड हो जाएगा। अनु भी हैरान और परेशान होगी कि इतनी मोटी रकम के साथ फ्रॉड कैसे हो गया। जब ये बात आर्य को पता चलेगी तो वो बिना अपना नाम लिए अनु की मदद के लिए 5 लाख रुपए वापस दिलवा देता है। घर में किसी को नहीं पता कि ये मदद आर्य ने की है। लेकिन आर्य, अनु से दूर हो कर भी अनु के लिए मौजूद है।



अनु और मोहित की रोका सेरेमनी में आर्य

नए एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु और डॉक्टर मोहित की रोका सेरेमनी हो रही होती है। तभी वहां अपना चेहरा छुपाए एक शख्स पहुंच जाता है। अनु को महसूस होने लगता है कि आर्य सर आस- पास ही है। रोका सेरेमनी के बाद जब मिठाईयां दी जाती है तो डॉक्टर मोहित बाहर खड़े उस शख्स की मिठाई देने के लिए भी आगे बढ़ते हैं। अनु आंखें देखकर समझ जाती है कि यही आर्य सर है। वो आगे आएगी लेकिन इशारों से आर्य से मना कर देगा। अनु इशारा समझ कर वहीं रुक जाती है। वहीं जब डॉक्टर मोहित, अनु के करीब जाएगा तो ये देखकर दूर खड़ा आर्य इमोशनल हो जाएगा।

डॉक्टर मोहित की सच्चाई आएगी सामने

आने वाले एपिसोड में डॉक्टर मोहित का सच भी सामने आने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक सीरियल में सबसे बड़ाट्विस्ट मोहित की सच्चाई सामने आने के साथ आएगा। ऐसा बताया जा रहा है कि मोहित पहले से शादीशुदा होता है। और वो और उसकी मम्मी झूठ बोलकर दूसरी शादी करवा रहे होते हैं। ये सच सामने आने के बाद आर्य और अनु फिर से एक होंगे।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।