Tumm Se Tumm Tak: मैं शादी अनु से ही करूंगा…आर्य ने गोपाल से कह दी ये बात, दिया 7 दिनों का चैलेंज

Feb 22, 2026 02:00 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

तुम से तुम तक में अनु और मोहित की शादी टूटने के बाद अब पुष्पा ने बेटी और आर्य को मिलवाने की ठान ली है। वहीं आर्य, गोपाल से साफ कह देता है कि वो अनु से ही शादी करेगा और अगले 7 दिनों में उन्हें खुश करके दिखाएगा।

Tumm Se Tumm Tak: मैं शादी अनु से ही करूंगा…आर्य ने गोपाल से कह दी ये बात, दिया 7 दिनों का चैलेंज

सीरियल तुम से तुम में अनु अरु डॉक्टर मोहित की शादी टूट चुकी है। अब पुष्पा खुद अनु और आर्यवर्धन को मिलवाने की कोशिश में लग गई है। दरअसल, पुष्पा को ये एहसास हो गया है कि उनकी बेटी सिर्फ आर्य के साथ ही खुश है। ऐसे में वो आर्य से कहती है कि गोपाल को मनाने का काम अब दोनों का है। शुरुआत में तो आर्य थोड़ा हिचकिचाता है। लेकिन जब वो ये सोचता है कि अब वो इस रास्ते में पीछे नहीं हट सकता तो वो अनु को पाने की हर मुमकिन कोशिश करने लगता है।

आर्य ने दिया 7 दिनों का चैलेंज

अनु की शादी टूटने के बाद आर्य सीधे गोपाल से मिलने उनके घर पहुंच जाता है। आर्य कहता है कि लोगों लो लड़की को मनाने में दिक्कतें आती हैं। लेकिन मुझे तो लड़की के पिता को मनाना पड़ रहा है। इसके बाद आर्य साफ कह देता है कि वो शादी तो सिर्फ अनु से ही करेगा। इसके लिए वो गोपाल को चैलेंज देता है कि अगले 7 दिनों में उन्हें इस शादी के लिए मना कर ही रहेगा। आर्य का ये रूप देखकर पुष्पा और अनु मन ही मन मुस्कुराती हैं। अब इन 7 दिनों में आर्य हर तरह से अनु को अपना बनाने की कोशिश करता दिखेगा।


आर्य से इम्प्रेस होंगे गोपाल, सौंप देंगे बेटी का हाथ

आने वाले एपिसोड में दिखेगा कि आर्य, गोपाल को खुश करने की कोशिश करते दिखेंगे। इसी बीच सिद्धि मां बेटी की खुशियों के बारे म एबत करती दिखेंगी। पुष्पा को एहसास होगा कि उन्होंने अनु का साथ देकर कोई गलती नहीं की है। दूसरी तरफ गोपाल ने अनु और पुष्पा से बात करनी बंद कर दी है। वो शांत और गुमसुम रहने लगे हैं। लेकिन आर्य जल्द उनके इम्प्रेस करने वाले हैं और अंत में वो खुद आर्य को बेटी अनु के लिए सबसे सही पसंद बताएंगे। आने वाले दिनों में दोनों का रिश्ता होए वाला है।

नए एपिसोड में आने वाला है ये ट्विस्ट

अनु और आर्य के रिश्ते से मीरा और मानसी को दिक्कत होने वाली है। नए एपिसोड में दिखाया जाएगा कि जब मीरा को पता चलेगा कि अनु और आर्य एक हो गए हैं तो वो फिर से दोनों का रिश्ता तोड़ने के लिए चाल चलेगी। वहीं मानसी तो अनु को तंग करने का इंतजार कर रही है।आने वाले एपिसोड में कई नए ट्विस्ट आने वाले हैं जो आर्य और अनु की जिंदगी में तूफान ला सकते हैं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।