Tumm Se Tumm Tak: मोहल्ले के सामने अनु को गले लगाया आर्य, मीरा चलेगी नई चाल

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

सीरियल तुम से तुम तक में आर्य वर्धन और अनु का रिश्ता तय हो गया है। लेकिन मोहल्ले वालों ने अनु के कैरेक्टर को गलत बता दिया है। इस बीच आर्य मोहल्ले वालों को तगड़ा जवाब देते हैं और उन्हें गले से लगा लेते हैं।

Tumm Se Tumm Tak: मोहल्ले के सामने अनु को गले लगाया आर्य, मीरा चलेगी नई चाल

टीवी सीरियल तुम से तुम में अनु और आर्य ने परिवार के सभी इम्तिहानों को पार कर लिया है। हाल में हर्ष वर्धन को एहसास हुआ कि अनु और उनका परिवार कितना अच्छा है। वो आर्य को फोन पर बताता है कि उन्हें अनु से अच्छी लड़की नहीं मिल सकती है। वही उसकी होने वाली भाभी बनेगी। ये सुनते ही आर्य के चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान आ जाती है। अनु और उनका परिवार भी खुश होता है। शर्मा परिवार अब वर्धन परिवार के घर रिश्ता लेकर गया है। हर्ष खुद अनु के परिवार का स्वागत करता है। लेकिन अब मीरा और मानसी रघुपति के साथ मिलकर तगड़ी चाल चलने वाली हैं।

मीरा रचेगी साजिश

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि गोपाल और पुष्पा, आर्य के घर जाएंगे। हर्ष खुद सभी का स्वागत करेगा। गायत्री और पुष्पा रिश्ता होने की खुशी में एक दूसरे को मिठाइयां खिलाएंगी। ये सब देखकर मानसी का दिल जलेगा। लेकिन इस बार वो खुच नहीं कर सकती वो मजबूर है। परिवार मिलकर अनु और आर्य की शादी का रिश्ता तय कर देते हैं। ये खबर जैसे ही मीरा तक पहुंचेगी तो हैरान हो जाएगी और मन ही मन अनु को कोसेगी। अब मीरा अनु के खिलाफ साजिश रचेगी।

अनु को सबसे सामने गले लगाएगा आर्य

आने वाले एपिसोड में पुष्पा और गोपाल अपने कुलदेवी की पूजा के लिए घर से बाहर जाएंगे। इसी दौरान मौहल्ले वाले अनु के कैरेक्टर पर उंगली उठाते हैं। उन्होंने पुष्पा और गोपाल पर भी तंज कसा था कि उन्होंने जानबूझकर बेटी का रिश्ता एक अमीर परिवार में किया है। बाद में वो उंगली अनु पर उठती है। लेकिन तभी कहानी में ट्विस्ट आता है और आर्य वहां पहुंच जाता है। आर्य पूरे मोहल्ले के सामने अनु को स्वीकारता है और सभी से मुंह पर बोलने के लिए कहता है। आर्य कहता है जिसमें भी हिम्मत है वो मुंह पर बोले। आर्य की आवाज में कॉंफिडेंट होता है। वो सभी के सामने अनु को गले लगा लेगा और कहेगा कि ये रिश्ता अब कभी नहीं टूटेगा। ये सुनते ही अनु की आंखों में आंसू आ जाएंगे। उसे खुशी होगी कि आर्य सर उसे कभी धोखा नहीं देंगे।

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मीरा और मानसी कैसे भी करके अनु और आर्य की शादी नहीं होने देने देंगी। वो रघुपति के साथ तगड़ी साजिश रच रही हैं। नया एपिसोड मजेदार होने वाला है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।