
Tumm Se Tumm Tak: राजनंदिनी की तलाश में आर्य के घर पहुंचेगी अनु, गायत्री करेगी गलतफहमी दूर
टीवी सीरियल तुम से तुम तक में मजेदार ट्विस्ट आने वाला है। अनु राजनंदिनी की तलाश में आर्य के घर तक पहुंच जाती है। लेकिन आर्य उसे राजनंदिनी से नहीं मिलने देता। इस बीच मां गायत्री दोनों के बीच रिश्ता ठीक करवाने की कोशिश करती हैं।
टीवी सीरियल तुम से तुम तक में कहानी अब नया मोड़ लेने वाली है। अनु और आर्यवर्धन के बीच सुलह कराने का काम मां गायत्री करेंगी। इसके साथ ही अनु एक बार फिर आर्य के घर पहुंचेंगी। लेकिन इस बार मकसद राजनंदिनी की तलाश कर उससे माफी मांगना है। आर्य ये होने नहीं देगा और वो अनु के सामने पूरा सच बता नहीं पा रहा है। ऐसे में मां गायत्री ही दोनों के बीच की दूरियों को कम करेंगी। आने वाले एपिसोड में अनु अरु आर्य सारी गलतफहमी को भुलाकर एक दूसरे के साथ आने वाले हैं।
आर्य के घर पहुंची अनु
हाल में आर्य ने खुद अनु को राजनंदिनी की सच्चाई बता दी है। आर्य ने बताया था कि राजनंदिनी उसकी पत्नी है। दोनों के बीच प्यार का रिश्ता था। ये सच जानने के बाद अनु बेहोश हो जाती है। लेकिन अब अनु ने ठान लिया है कि वो आर्य के साथ उसी ऑफिस में काम नहीं करेगी। इसलिए उसने मीरा से खुद को जॉब से निकालने जी मदद मांगी थी। इस बीच अनु, आर्य से कहती है कि वो राजनंदिनी से मिलकर माफी मांगना चाहती है। ये सुनते ही आर्य के सिर में तेज दर्द शुरू हो जाता है। अनु आर्य को संभालती है। लेकिन अब आर्य की मां ने अनु को अपने घर होने वाली पूजा में बुलाया है।

आर्य ने राजनंदिनी से मिलवाने से किया मना
अनु, एक बार फिर आर्य के घर पहुंचती है। लेकिन इस बार आर्य समझ जाता है कि वो कुछ तलाश रही है। आर्य अनु से पूछता है कि वो किसी मकसद से घर आई है। अनु भी साफ कह देती है कि उसे एक बार राजनंदिनी से मिलना है। बस एक बार वो मिलकर माफी मांगना चाहती है। लेकिन आर्य, मना कर देता है कि वो उसे राजनंदिनी से नहीं मिलवा सकता है। ये सुनते ही अनु के चेहरे का रंग उड़ जाएगा और वो वहां से चली जाएगी।
गायत्री करवाएगी सुलह
अब नए एपिसोड में गायत्री दोनों के बीच सुलह कराएगी और अनु को बताएगी कि राजनंदिनी अब इस दुनिया में नहीं रही। ये सच सुनते ही अनु हैरान हो जाएगी और खुद से कहेगी कि उनसे आर्य को गलत कह दिया। इस सच के सामने आने के बाद अनु और आर्य के रिश्ते में मिठास खुल जाएगी। दोनों एक दूसरे के नजदीक आ जाएंगे।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




