Tumm Se Tumm Tak: अनु सबके सामने हॉस्पिटल में आर्य को लगाएगी गले, मीरा को थप्पड़ मारेगी गायत्री
टीवी सीरियल तुम से तुम तक की कहानी में ट्विस्ट आने वाला है। आर्य पर अटैक होने के बाद अनु हॉस्पिटल में सबके सामने उसे गले लगा लेगी। दूसरी तरफ आर्य की मां को मीरा की चालाकी के बारे में पता चल गया है। वो मीरा को जोरदार थप्पड़ जड़ देती हैं।

टीवी सीरियल तुम सर तुम तक की कहानी में अब एक इमोशनल मोड़ आने वाला है। ये मोड़ आर्यवर्धन और अनु की जिंदगी बदलने वाला है। मीरा की साजिश के बाद अनु के मम्मी पापा को ये पता चल गया है कि उनकी बेटी अपने से उम्र में बहुत बड़े शख्स आर्य से प्यार करती है। गोपाल, कहते हैं कि वो जानते हैं उन्होंने अनु को अपने प्यार के जाल में क्यों फंसाया। कम उम्र की लड़की से प्यार क्यों किया। बहुत कुछ सुनने के बाद अनु यहां अपनी चुप्पी तोड़ देती है। अनु कहती है कि आर्य सर ऐसे बिल्कुल नहीं है और उनकी कोई गलती नहीं, मैंने ही उनसे प्यार की शुरुआत की थी। ये सुनते ही पुष्पा को अपनी बेटी के संस्कार पर शक होने लगता है।
आर्य से मिलने अनु पहुंचेगी हॉस्पिटल
दूसरी तरफ अनु से फोन छीन लिया गया है अब वो आर्य के भेजे ब्रेसलेट के जरिए उन्हें मैसेज पहुंचाती है कि वो उन्हें कितना याद कर रही है। वहीं आर्य पर एक जबरदस्त अटैक हुआ है और उसे हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। जब ये बात अनु को पता चलती है तो भागते हुए हॉस्पिटल पहुंचती है और आर्य को गले लगा देती है। पीछे से मम्मी पापा भी आ जाते हैं। पहले तो उन्हें गुस्सा आता है। लेकिन बाद में जब वो अनु को आर्य के लिए प्रार्थना करते हुए देखते हैं तो समझ जाते हैं कि दोनों का रिश्ता कितना पवित्र है। आगे आने वाले एपिसोड में गोपाल और पुष्पा बेटी के प्यार की कीमत समझेंगे।
गायत्री लगाएगी थप्पड़
वहीं मीरा की सच्चाई झेंडे के सामने आ गई है। वो समझ गया है कि अनु के मम्मी पापा को वीडियो मीरा ने भी भेजा था। अब ये सच्चाई आर्य तक पहुंचने से पहले मां गायत्री तक को पता चल जाएगी। गायत्री मीरा को जोरदार थप्पड़ लगाएगी और आर्य भी उसे नौकरी से निकाल देगा। नए एपिसोड में मजा आने वाला है।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



