
Tumm Se Tumm Tak: मोहित को छोड़ आर्यवर्धन के साथ वैलेंटाइन मनाएगी अनु, लीक हुई नए एपिसोड की तस्वीर
टीवी सीरियल तुम से तुम तक में वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट होने वाला है। लेकिन पहले डॉक्टर मोहित, अनु की जिंदगी से हमेशा के लिए दूर जाने वाले हैं। वहीं आर्य अपनी अनु को वैलेंटाइन डे के दिन डेट पर ले जाएगा। दोनों फिर से करीब आने वाले हैं।
टीवी सीरियल तुम से तुम तक की कहानी में आने वाले दिनों में तगड़ा ट्विस्ट आने वाला है। इस ट्विस्ट के बदनु और आर्यवर्धन फिर से एक होने वाले हैं। दोनों वैलेंटाइन सेलिब्रेट करते दिखेंगे। लेकिन इस ट्विस्ट के बारे में जानने से पहले हाल में चल रहे ट्रैक और नए एपिसोड के बारे में जान लेते हैं। हाल में दिखाया गया था कि आर्य की आंखों के सामने अनु और डॉक्टर मोहित का रोका हो गया है। ये दुख आर्य से बर्दाश्त नहीं होता और वो दारू के नशे में अपने घर पहुंच जाता है। आर्य, अनु की यादों में खोया हुआ है। उसे अनु के साथ कश्मीर में बिताए पल याद आते हैं। वहीं मां गायत्री को बेटे की ऐसी हालत देखी नहीं जाती।
अनु को मंगलसूत्र पहनाएगा डॉक्टर मोहित
आर्य अपने दुख को भुलाने के लिए दारू की बोतल हाथों में लेकर घर से निकल पड़ता है। वो अपने मन में कहता है कि कभी वो इसी सड़क से उठकर इतने बड़े आदमी बने थे और आज किस्मत ने उन्हें वापस से सड़क पर पहुंचा दिया है। इसी दौरान आर्य को एक्सीडेंट हो जाएगा। वहीं दूसरी तरह अनु का मन कुछ अनहोनी के होने की तरफ इशारा करेगा। उसके मन में तूफान चल रहा होता है तभी डॉक्टर मोहित अपनी मां के साथ घर पहुंच जाता है। दरअसल, मां चाहती हैं कि अनु के लिए जो मंगलसूत्र लिया है वो उस पर ट्राय किया जाए। इसलिए डॉक्टर मोहित अनु को मंगलसूत्र पहना कर देखते हैं। तभी पड़ोस की महिला बीच में आ जाती है। महिला कहती है कि शादी से पहले लड़का, लड़की को मंगलसूत्र नहीं पहना सकता। ये सुनते ही अनु पीछे हट जाती है। उसे एहसास होता है कि वो ये शादी नहीं कर सकती।
डॉक्टर मोहित से शादी तोड़ेगी अनु
आने वाले एपिसोड में आर्यवर्धन का एक्सीडेंट दिखाया जाएगा। जब ये बात अनु को पता चलेगी तो वो डॉक्टर मोहित से अपना रिश्ता तोड़ने का फैसला लेगी। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक अनु और साफ़ कहेगी कि वो डॉक्टर मोहित के साथ शादी नहीं कर सकती क्योंकि वो आर्य क प्यार करती है। अनु की इस हिम्मत के बाद डॉक्टर मोहित उनके रास्ते से हट जाएगा।
वैलेंटाइन पर अनु को डेट पर ले जाएगा आर्य
आने वाले एपिसोड में अनु और आर्य को साथ में वैलेंटाइन सेलिब्रेट करता दिखाया जाने वाला है। आर्य अपने प्यार को डेट पर लेकर जाएंगे और दिल की बात कहेंगे। लेकिन इस मौके पर अनु कहीं खोई नजर आएगी। शायद उसे अपने पिता गोपाल की हेल्थ की चिंता सता रही होगी। लेकिन आने वाला एपिसोड दोनों को करीब लेकर आने वाला है। वैलेंटाइन डे सेलिब्रेशन की ये तस्वीरें सेट से लीक हुई हैं।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




