Tumm Se Tumm Tak: आर्या को बुरा-भला कहेगी अनु, राजनंदिन से जुड़ा दूसरा सच जानकर होगा पछतावा

Jan 06, 2026 02:15 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

टीवी सीरियल तुम से तुम तक के नए एपिसोड में देखने को मिलेगा कि राजनंदिनी का सच छुपाने के लिए अनु, आर्या को बुरा-भला कहेगी। ये सुनते ही आर्या के सिर में तेज दर्द उठेगा। वहीं मीरा ने एक बार फिर अनु को ऑफिस से निकालने की प्लानिंग कर ली है।

Tumm Se Tumm Tak: आर्या को बुरा-भला कहेगी अनु, राजनंदिन से जुड़ा दूसरा सच जानकर होगा पछतावा

टीवी सीरियल तुम से तुम तक की कहानी अब नया मोड़ ले चुकी है। अनु और आर्यवर्धन एक दूसरे के करीब आने वाले थे, लेकिन राजनंदिनी का सच जानने के बाद दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई हैं। अनु अब सोते-जागते सिर्फ राजनंदिनी से मिलने का सपना देख रही है। अनु को लगता है कि उसकी वजह से आर्या और राजनंदिनी के रिश्ते में दरार आई है। इसलिए वो राजनंदिनी से मिलकर माफी मांगना चाहती है। इसके अलावा वो आर्या के सामने आना भी नहीं चाहती। उसने जॉब छोड़ने की प्लानिंग कर ली है ताकि उसे आर्या को रोज नहीं देखना हो। लेकिन आगे चलकर अनु को अपने इस फैसले पर पछतावा होने वाला है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आर्या को बुरा-भला कहती है अनु
तुम से तुम तक के नए एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अनु खुद मीरा के पास जाकर मदद मांगेंगी। अनु कहेगी कि अब वो ही उसे जॉब से निकालने में मदद कर सकती है। अनु की ये बात सुनते ही मीरा हैरान हो जाती है। लेकिन मन ही मन वो खुश भी होती है क्योंकि मीरा उसे आर्या से दूर रखना चाहती थी। इसके बाद अनु, आर्या के केबिन में जाएगी और उससे सच छुपाने के लिए बुरा कहेगी। अनु कहती है कि वो तो उनके सामने भी नहीं आना चाहती है अब। उन्होंने इतना बड़ा झूठ छुपाया है और अब वो खुद राजनंदिनी से मिलकर माफी मांगेंगी। अनु की ये बातें सुन आर्या को भी चक्कर आ जाता है। आर्या को ऐसे देख अनु परेशान हो जाती है।

इस दुनिया में नहीं है राजनंदिनी

नए एपिसोड में आर्या अनु को दूसरा सच बताएगा। आर्या कहता है कि राजनंदिनी से माफी मांगना मुमकिन नहीं है, क्योंकि अब वो इस दुनिया में नहीं है। ये सुनते ही अनु के पैरों तले से जमीन खिसक जाएगी। अनु को पछतावा होगा कि उन्होंने आर्या को कितना बुरा बोला। वो आर्या के नजदीक आ जाएगी। वहीं मीरा तो अब अनु को ऑफिस से निकालने की प्लानिंग कर चुकी है अब अनु आर्या और ऑफिस छोड़कर जाती है या नहीं ये देखने का इंतजार हो रहा है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।