Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीTumm se tumm tak anu s father may died after the heart attack, aryvardhan will support her
Tumm Se Tumm Tak: अनु पर टूटेगा दुखों का पहाड़, मिलेगी पिता के मौत की खबर, आर्य करेगा मदद

Tumm Se Tumm Tak: अनु पर टूटेगा दुखों का पहाड़, मिलेगी पिता के मौत की खबर, आर्य करेगा मदद

संक्षेप:

सीरियल तुम से तुम तक में तगड़ा ट्विस्ट आने वाला है। नर्स बताएगी कि अनु के पापा गोपाल अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। वहीं आर्यवर्धन, अनु और उसके परिवार को सपोर्ट करने के लिए हॉस्पिटल पहुंच जाएंगे।

Jan 13, 2026 03:15 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सीरियल तुम से तुम तक की कहानी में नया मोड़ आ गया है। अनु और आर्यवर्धन जो एक दूसरे के करीब आने वाले थे, अब दूर हो गए हैं। मीरा की एक चाल ने शर्मा परिवार को हॉस्पिटल तक पहुंचा दिया है। आर्य से दूर होने के बाद अनु की जिंदगी में एक खास शख्स की एंट्री भी होने वाली है। लेकिन आर्य किसी भी कीमत पर अपने प्यार को जाने नहीं देगा। वो हर मुमकिन कोशिश करेगा कि अनु और उसका परिवार शादी के लिए मान जाए। खुद गायत्री अपने बेटे का घर बसाने में मदद करेगी।

गोपाल की डेथ की खबर आएगी

आर्य ने अनु को प्रपोज करने के लिए ग्रैंड तैयारी की थी। दोनों अपने साथ निकल भी गए थे जहां प्यार का इजहार करने वाले थे। लेकिन तभी रास्ते में अनु को मां पुष्पा का फोन आता है और उसे पता चलता कि पापा की तबीयत बिगड़ गई है। अनु आर्य को बिना बताए सीधे हॉस्पिटल पहुंचती है जहां उसे पता चलता है कि पापा को तो हार्ट अटैक आया था। डॉक्टर की टीम गोपाल को बचाने की कोशिश करती है। लेकिन नए प्रोमो में दिखाया गया है कि नर्स गोपाल की डेथ जानकारी देगी। ये सुनते ही अनु के पैरों तले से जमीन घिसक जाएगी। लेकिन आने वाले एपिसोड में हो सकता है कि कुछ ऐसा हो जिससे गोपाल की जान बच जाएगी।

ये भी पढ़ें:आयुष्मान की थामा को पीछे छोड़ नंबर 1 बनी फिल्म, ट्रेंड कर ही हैं ये 10 फिल्में
ये भी पढ़ें:इस दुनिया में नहीं रहे रियलिटी शोज के ये विनर्स, एक की 19 साल की उम्र में गई डेथ


आर्य पहुंचेगा हॉस्पिटल

दूसरी तरफ झेंडे, आर्य को बताता है कि अनु के पापा गोपाल को हार्ट अटैक आया है और स्थिति बुरी है। ये सुनते ही आर्य परिवार को सपोर्ट करने हॉस्पिटल पहुंचते है। अनु, आर्य को सामने देख इमोशनल हो जाएगी। आने वाले एपिसोड में दोनों परिवार के सामने आर्य और अनु के प्यार के बारे में पता चल जाएगा। इसके साथ ही आर्य को मीरा की चाल की जानकारी भी लगने वाली है। इसके बाद मीरा के साथ बहुत बुरा होने वाला है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।