
Tumm Se Tumm Tak: इस शख्स की वजह से अनु और आर्य फिर आएंगे करीब, मम्मी-पापा भी होंगे राजी
टीवी सीरियल तुम से तुम तक में गोपाल और पुष्पा ने अनु और आर्य को एक दूसरे से दूर कर दिया है। अब अनु की शादी की बातें चल रही होती है। तभी इस शख्स के आने से कहानी में ट्विस्ट आ जाता है। आगे पुष्पा और गोपाल, अनु और आर्य के रिश्ते के लिए तैयार होने वाले हैं।
सीरियल तुम से तुम तक में अनु के पिता गोपाल को हार्ट अटैक आया था। इस मुश्किल घड़ी में मीरा ने फिर चालाकी चलते हुए पिता के ऑपरेशन में देरी करवा दी थी। लेकिन सही वक्त पर आर्यवर्धन में हॉस्पिटल में पहुंच कर एक बेटे की तरह गोपाल और उनके परिवार की मदद की। इस बीच अनु ने भी आर्य को गाड़ी से बिना बताए आने की वजह बताते हुए कह दिया कि वो उनसे प्यार करती है। दोनों गले ही लगने वाले थे तभी पुष्पा वहां पहुंच जाती है। लेकिन दोनों को साथ नहीं देख पाती। लेकिन घर में सफाई के दौरान पुष्पा को गोपाल का वो फोन मिलेगा जिसमें अनु और आर्य के गले लगने का वीडियो होता है। पुष्पा के आंखों से आंसू नहीं रुकते।
आर्य से दूर हुई अनु
बेटी अनु और आर्य के इस वीडियो देख पुष्पा समझ नहीं पाती और रोने लगती है। मम्मी को रोते देख अनु वहां आती है, लेकिन पुष्पा उसे जोरदार थप्पड़ जड़ देती है। वहीं गोपाल ने भी अनु से वादा लिया है कि वो कभी आर्य से नहीं मिलेगी। लेकिन कहानी में एक ट्विस्ट आने वाला है।

रजनी की वजह से बदलेंगे रिश्ते
आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि गोपाल ठीक होने के बाद घर लौटते हैं और पुष्पा से अनु और आर्य के रिश्ते के बारे में बात करते हैं। इसी बीच रजनी वहां पहुंच जाती है। रजनी दोनों से सवाल करती है कि वो क्यों अनु की पढ़ाई रोककर उसकी शादी कर देंगे। उसने कुछ भी गलत नहीं किया है। रजनी कहेगी कि उसने सारी बातें सुन ली है। अनु ने अगर आर्य से प्यार किया है तो वो गलत नहीं है। रजनी, पुष्पा और गोपाल से कहती है कि उन्हें अनु को बैठाकर पूछना चाहिए था कि सच क्या है ना कि उसे जिम्मेदार ठहराना चाहिए था। बाद में गोपाल को समझ आता है कि रजनी सही कह रही है। आने वाले एपिसोड में ऐसा हो सकता है कि गोपाल और पुष्पा मिलकर अनु और आर्य के रिश्ते को स्वीकार कर लेंगे।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




