Tumm Se Tumm Tak Spoiler: अनु-आर्य की शादी में रोड़ा बनेगी मीरा, जालंधर के प्लान को फेल करेगा झेंडे

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

टीवी सीरियल तुम से तुम तक में अनु और आर्य वर्धन की शादी की तैयारियां शुरू हो गई है। लेकिन अब जालंधर ने मीरा से हाथ मिलाकर शादी तोड़ने की प्लानिग कर ली है। इसी बीच झेंडे आने वाला है।

Tumm Se Tumm Tak Spoiler: अनु-आर्य की शादी में रोड़ा बनेगी मीरा, जालंधर के प्लान को फेल करेगा झेंडे

टीवी सीरियल तुम से तुम तक में अनु और आर्य वर्धन की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दोनों की शादी का कार्ड छप गया है। अब आने वाले एपिसोड दोनों की शादी वाले ट्रैक को दिखाया जाएगा। लेकिन उससे पहले शो में हो गई है नील और सिमरन की शादी। दरअसल, हाल में दिखाया गया था कि जालंधर ने आर्य से बदला लेने के लिए नील को किडनैप कर लिया था। लेकिन जालंधर का प्लान फेल हो गया और नील उनकी चुंगल से छूट गया। जालंधर चाहता था कि आर्य दुनिया को अपना सच बताए। लेकिन अब झेंडे जालंधर के हर प्लान को फेल कर रहा है।

अनु और मीरा की शादी का कार्ड

अब नए एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आर्य अपनी शादी का कार्ड लेकर सीधे अनु के पास गया है। कार्ड देख कर पुष्पा और गोपाल इमोशनल हो जाते हैं। पुष्पा कहती है कि वो अपनी शादी का कार्ड लेकर घर के पास वाले मंदिर में चले जाए और भगवान का आशीर्वाद ले ले। दोनों परिवारों में शादी का जश्न शुरू हो चुका है। कपड़े औएर गहनों की बात हो रही है। वहीं मीरा और मानसी इस शादी को तोड़ने की प्लानिंग के बारे में सोच रही हैं। और जालंधर फिर से अब आर्य और अनु की शादी में मुश्किलें खड़ी करने को तैयार है।

जालंधर ने मीरा से मिलाया हाथ

अनु और आर्य की शादी वाला ट्रैक शुरू होने वाला है। नए एपिसोड में दिखाया जाएगा कि जालंधर अब अनु और आर्य की शादी में मुश्किलें खड़ी करने के लिए मीरा के पास जाएगा। वो ऑफिस जाता है और मीरा से मिलने की बात कहेगा। जालंधर चुपके से सीधे मीरा के केबिन में चला जाता है। शुरुआत में तो मीरा उसे पहचानने से इनकार कर देगी। लेकिन जालंधर जैसे ही कहता है कि वो भी अनु और मीरा की शादी को तोड़ना चाहता है। ये सुनते ही मीरा के एक्सप्रेशन बदल जाते हैं। वो जालंधर से हाथ मिला लेगी और अब आर्य और अनु की शादी तोड़ने के लिए नई प्लानिंग करेगी।

मीरा भी फंसेगी जाल में

लेकिन आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु और आर्य की शादी बचाने के लिए जालंधर ने पहले से प्लान बनाया हुआ है। वो पहले ही जालंधर पर नजर रखे हुए था। जैसे ही जालंधर आर्य की शादी में दिक्कतें करेगा झेंडे अपना प्लान एक्टिवेट कर देगा। मीरा भी इस जाल में फंसने वाली है। नए एपिसोड में तगड़ा ड्रामा शुरू होने वाला है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।