Tumm Se Tumm Tak Spoiler: अनु-आर्य हुए रोमांटिक, जालंधर से बचेगी नील की जान, आएगा ये तगड़ा ट्विस्ट

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

टीवी सीरियल तुम से तुम तक में नील की किडनैपिंग के बाद एक बड़ा सच सामने आने वाला है। वहीं आर्य और अनु अपने रोमांस के लिए टाइम निकाल ही ले रहे हैं।

Tumm Se Tumm Tak Spoiler: अनु-आर्य हुए रोमांटिक, जालंधर से बचेगी नील की जान, आएगा ये तगड़ा ट्विस्ट

टीवी सीरियल तुम से तुम तक की कहानी में अब जालंधर का बुरा हाल होने वाला है। लेकिन उससे पहले जानिए जैसे रजनी अपनी बेटी सिमरन और नील की शादी के लिए राजी हो गई। हाला में आर्य ने सबके सामने सच बता दिया कि रजनी ने सबको अपनी टूटी हुई शादी के बारे में झूठ बोला है। ये सुनते ही रजनी के होश उड़ जाते हैं और उसे एहसास होता है कि सब लव मैरिज खराब नहीं होती। वो सिमरन की खुशी के लिए नील को अपना होने वाला दामाद स्वीकार लेती है और शादी के लिए हां कर देती है।

सिमरन की शादी से पहले आर्य-अनु का रोमांस

आर्य वर्धन ने शादी की जिम्मेदारी अपने कंधो पर ली थी तो वो और अनु शादी की तैयारियों में लग जाते हैं। इस बीच ये दोनों अपने लिए भी प्यार करने का मौका नहीं छोड़ते। आर्य चुपके से अनु को सरप्राइज देते हुए एक हरे रंग की साड़ी गिफ्ट करता है। वो कहता है कि आज सिमरन को दुल्हन बने सब देखेंगे लेकिन उनकी नजर तो सिर्फ अनु पर होगी और वो चाहते हैं कि उनकी अनु इस साड़ी में नजर आए। दोनों रोमांटिक बातें करते हैं। एक दूसरे की आंखों में डूब जाते हैं। लेकिन कहानी में ट्विस्ट आने वाला है।

नील की किडनैपिंग

शादी वाले दिन जालंधर अपनी चाल चल लेता है। जब नील दूल्हा बने हुए मंडप तक आने ही वाला होता है तो रास्ते में उसका किडनैप हो जाएगा। नील की किडनैपिंग करने के बाद जालंधर आर्य को फोन करेगा और कहेगा कि अगर वो नील की सलामती चाहते हैं तो भरी सभा में उन्हें सच बताना होगा कि उसने क्या किया है। आर्य इसके बाद तुरंत जालंधर को फोन क्र पूरा मामला बता देगा। झेंडे कुछ ही घंटों में नील को सुरक्षित ले आएगा। लेकिन आने के बाद वो रघुपति और जालंधर का सच सबके सामने रख देगा। नील सभी को बताएगा कि कैसे रघुपति ने जालंधर की मदद से उसकी किडनैपिंग करवाई थी।

आर्य का सच

लेकिन अब सवाल ये है कि आखिर जालंधर को आर्य का कौनसा सच पता है जो वो दुनिया से छुपा रहा है। रिपोर्ट की मानें तो ये सच आर्य की पहली पत्नी राजनंदिनी की मौत से जुड़ा है। कहा जा रहा है कि आगे वाले ट्रैक में ये सामने आएगा कि आर्य ने ही राजनंदिनी को मारा था। वहीं अब गायत्री के दूसरे बेटे की भी शो में एंट्री होने वाली है जिसके बाद पूरी कहानी बदल जाएगी।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।