Tumm Se Tumm Tak Spoiler: अनु की बेइज्जती करने वाली मानसी को आर्य देगा तगड़ा जवाब

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

टीवी सीरियल तुम से तुम तक के नए एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मानसी, अनु की बेइज्जती करेगी। लेकिन आर्य उसका साथ देखा और मानसी को बताएगा कि उसकी औकात अनु से नीचे है।

Tumm Se Tumm Tak Spoiler: अनु की बेइज्जती करने वाली मानसी को आर्य देगा तगड़ा जवाब

टीवी सीरियल तुम से तुम तक में एक साल बाद आखिरकार अनु और आर्यवर्धन की शादी हो गई है। शो में करीब एक महीने से दोनों की शादी का ट्रैक दिखाया जा रहा है। हाल में दोनों की शादी वाला एपिसोड दिखाया गया जिसके बाद सीरियल देखने वाली ऑडियंस खुश है। अब आने वाले एपिसोड में धमाका होने वाला है। शादी वाले दिन सिद्धि माता ने कहा था कि अब असली मोड़ आने वाला है। यानी अनु की जिंदगी का अब असली इम्तिहान शुरू होगा। दूसरी तरफ अनु के वर्धन हाउस में आने से मानसी खुश नहीं है। मीरा भी अपने प्यार के खोने का दुख मना रही है।

अनु को आएगी मम्मी पापा की याद

हाल में दिखाया गया था कि विदाई के कुछ देर बाद ही अनु रोने लगेगी। अनु को रोता देख आर्य परेशान होगा। वो जब वजह पूछेगा तो अनु कहेगी कि उसे अपने मम्मी-पापा की याद आ रही है। दूसरी तरफ गोपाल और पुष्पा ने भी खाना नहीं खाया होता। अनु को इतना परेशान देख आर्य, उसे लेकर उसकी मम्मी पापा के पास चला जाएगा। विदाई के कुछ घंटे बाद ही अनु वापस अपने घर पर होगी। वप अपने मम्मी पापा को हाथों से खाना खिलाएगी। इसके बाद दोनों वापस घर आएंगे। लेकिन यहां मानसी खूब ड्रामा करेगी।

मानसी ने पार की हदें

अनु और आर्य जैसे ही घर वापस आएंगे तो मानसी घर की सारी लाइट्स ऑन कर देगी। सभी को जगाकर कहेगी कि अनु की शादी को कुछ घंटे भी नहीं हुए और ये दोनों घूमने निकल पड़े। आर्य बताएगा कि वो अनु की मम्मी पापा के घर गए गए थे। ये सुनकर मानसी कहेगी कि जरूर अनु कुछ चुरा कर ले गई होगी। इतना सुनने के बाद आर्य भड़क जाएगा और मानसी को हद में रहने की बात कह देगा। आर्य का ऐसा रूप देख मानसी और गायत्री मां हैरान हो जाएंगे।

आर्य का सच आएगा सामने

वहीं मीरा दुख मना रही है कि उसने आर्य के लिए इतना कुछ किया लेकिन अनु के आने से सब बर्बाद हो गया। वहीं अब शादी के बाद आर्य और अनु की जिंदगी में तूफान आने वाला है। शो में यशवर्धन की एंट्री हो चुकी है। अब वो आर्य से अपनी बहन राजनंदिनी की मौत का बदला लेने वाला है। आने वाले एपिसोड में राजनंदिनी भी नजर आएगी। ये किरदार अनीता हसनंदानी ने निभाया है। शो में राजीव भाटिया की जिंदगी का वो सच सामने आने वाला है जिसने उसे आर्य वर्धन बनाया।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।