Tumm Se Tumm Tak Spoiler: अनु-आर्य की सुहागरात के दिन आएगा ये ट्विस्ट, खुलेगा सीक्रेट रूम का राज
तुम से तुम तक के आने वाले एपिसोड ट्विस्ट से भरे होने वाले हैं। शादी के बाद अनु की जिंदगी बदलने वाली है। सुहागरात के दिन आर्य को नजर आएगी राजनंदिनी। खुलेगा सीक्रेट रूम का भी राज।

सीरियल तुम से तुम तक के नए एपिसोड में अनु और आर्य की शादी वाला ट्रैक दिखाया जाएगा। घर में शादी की तैयारियां पहले ही शुरू हो गई थीं और अब मेहंदी की रस्म दिखाई जाएगी। गायत्री और पुष्पा मोहल्ले में ही मेहंदी की रस्म रख लेते हैं। लेकिन मीरा इस सेरेमनी को ख़राब करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। वहीं मानसी अपने मम्मी पापा के साथ मिलकर अनु और उनके परिवार की बेइज्जती करने की प्लानिंग करेंगे। आने वाले एपिसोड में राजनंदिनी का साया एक बार फिर से दिखने वाला है। अनु की सुहागरात वाले दिन आर्य को भी राजनंदिनी नजर आएगी।
मेहंदी की रस्म
पहले मेहंदी की रस्म की बात करते हैं तो दोनों परिवार एक साथ इस रस्म को सेलिब्रेट करेंगे। आर्य अपनी अनु को देखते ही रह जाएगा। वहीं मोहेल्ले वाले मीरा की चालाकी के बाद भी एन्जॉय करने का तरीका ढूंढ लेते हैं। आर्य अपने हाथों से अनु के हाथ में मेहंदी लगाएगा। मीरा ये सब अपनी आंखों से नहीं देख पाती। लेकिन गायत्री मां और दोनों परिवार इस रस्म से खुश होते हैं। आर्य, अनु को एक कीमती तोहफा भी देता है जिसे देखने के बाद मोहल्ले वाले भ हैरान हो जाते हैं।
झेंडे मीरा को करेगा लॉक
आगे आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि झेंडे ऑफिस में होता है और किसी काम से मीरा के केबिन में जाता है। लेकिन जब वो केबिन में जाता है तो मीरा को फोन पर प्लान बनाते सुन लेता है। मीरा, जालंधर के साथ मिलकर शादी तोड़ने की प्लानिंग कर रही होती है। झेंडे सब सुन लेता है और मीरा को चेतावनी देता है कि वो ये सब नहीं करें। ल;यकीन मीरा साफ कह देती है कि वॉर और इश्क में सब कुछ जायज है। झेंडे को एहसास होता है कि मीरा की वजह से आर्य को उस्की खुशियां नहीं मिल पाएंगी तो वो चालाक करता है। मीरा को किसी बहाने से ऑफिस के केबिन में ही लॉक कर देता है।
सुहागरात के दिन आएगा ट्विस्ट
शादी के बाद वाले एपिसोड में एक तगड़ा ट्विस्ट आने वाला है। अनु की जिंदगी बदलने वाली है। सुहागरात के दिन आर्य को अनु में राजनंदिनी नजर आती है। अनु में राजनंदिनी के साए को देख आर्य डर जाता है। उस रात दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं होती। वहीं अनु को सीक्रेट रूम का राज पता चलने वाला है।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


