Tumm Se Tumm Tak Alert: अनु-आर्य की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, लाल साड़ी दिखी निहारिका
टीवी सीरियल तुम से तुम तक में अनु और आर्य की शादी वाला एपिसोड शूट हो गया है। शादीशुदा जोड़े के रूप में दोनों की तस्वीरें सामने आ गई हैं। अनु को लाल रंग की साड़ी में देखा जा सकता है।

टीवी सीरियल तुम से तुम तक के आने वाले एपिसोड में अनु अरु आर्य वर्धन की शादी का एपिसोड दिखाया जाएगा। पिछले कुछ समय से शोमे शादी का ट्रैक चल रहा है और अब शादी वाले एपिसोड की शूटिंग पूरी हो गई है। अनु और आर्य की शादी की एक्सक्लूसिव तस्वीरें सामने आई हैं। अनु को लाल रंग के शादी के जोड़े में देखा जा सकता है। वहीं आर्य ने ऑफ वाइट कलर की शेरवानी पहनी हुई है। दोनों मंडप के नीचे फेरे लेते नजर आ रहे हैं। परिवार वाले भी साथ खड़े हैं। मीरा, मानसी और जालंधर की चालाकी के बाद भी आर्य और अनु की शादी हो गई है।
अनु बनीं आर्य की दुल्हन
अनु और आर्य की शादी की पहली तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में अनु को लाल रंग की साड़ी और ब्राइडल दुपट्टे में देखा जा सकता है। वहीं आर्य ने ऑफ वाइट शेरवानी पहनी हुई है। सर सेहरा है।
शादी की पहली तस्वीरें
अनु के लुक को सिंपल रखा गया है। मांग टीका, गले में मोटा हार, हाथ में लाल चूड़ा, कलीरे। वहीं आर्य के लुक के साथ ज्यादा कुछ बदलाव नहीं किया गया है। इन तस्वीरों में मीरा को नीले रंग की साड़ी में देखा जा सकता है। मानसी और गायत्री मां भी नजर आ रही हैं।
मंडप के नीचे
शादी का मंडप अनु के मोहल्ले में ही बनाया गया था। गोपाल और पुष्पा बेटी की शादी अपने घर से ही करना चाहते थे। इसलिए शादी की सजावट मोहल्ले में ही की गई।
अनू और आर्य हुए एक
अनु और आर्य ने दोनों परिवार के सामने सात फेरे लिए और एक दूसरे के पति-पत्नी बन गए। ऑडियंस करीब 1 साल से इस दिन का इंतजार कर रही थी। अब अखिरकार अनु और आर्य एक हो गए। मानसी-मीरा और जालंधर की सारी प्लानिंग फेल हो गई।
शादी से पहले आएंगी दिक्कतें
शादी का एपिसोड इस 25 मई को दिखाया जाएगा। यानी एक हफ्ते बाद। तो इस एक हफ्ते में नए ट्विस्ट दिखाए जाएंगे। गोपाल बेटी की शादी से ठीक पहले लोन लेने में फेल हो जाएगा। वो लोन के सिलसिले में बैंक जाएंगे। लेकिन उन्हें बैंक में बहुत परेशान किया जाएगा। अंत में लोन नहीं मिलेगा। गोपाल परेशान हो जाएगा कि अब वो अपनी बेटी अनु की शादी कैसे करेगा। दूसरी तरफ मीरा अनु के मंगलसूत्र के साथ गड़बड़ी कर देगी। गायत्री मां को अनु में राजनंदिनी नजर आएगी और आर्य को बार-बार अपनी पहली पत्नी का ख्याल आएगा। यहां झेंडे आर्य को समझाएगा कि उसे अब अपनी नहीं जिंदगी के बारे में सोचना चाहिए।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


