Tumm Se Tumm Tak Alert: अनु-आर्य की जिंदगी में आएगा बड़ा तूफान, राजनंदिनी का सच बदल देगा दोनों की दुनिया
तुम से तुम तक में अब नया मोड़ आने वाला है। दुनिया को राजनंदिनी से जुड़ा सच पता चलने वाला है। वहीं अब आर्य के सपने में भी राजनंदिनी अपना सच बताने आई है। कहानी मजेदार हो गई है।

टीवी सीरियल तुम से तुम में कहानी अब राजनंदिनी के किरदार के इर्दगिर्द घूमने वाली है। हाल में अनु और आर्य वर्धन की सगाई दिखाई गई थी। गायत्री मां ने अनु को राजनंदिनी के गहने दिए थे। सगाई के वक्त जैसे ही आर्य ने राजनंदिनी की अंगूठी पहनाई उसे चक्कर आया और एक लड़की नजर आई थी। यही बात अनु ने सिमरन से भी शेयर की थी। वहीं गायत्री मां हैरान है कि अष्टमी को राजनंदिनी की मौत हुई थी उसी दिन अनु को बुरे सपने आते हैं।
गायत्री मां को है डर
गायत्री मां आर्य क बताएगी कि उसे अनु को अष्टमी के दिन ही सपने आते हैं। उसे अब एक लड़की भी सपने में दिखाई दी है। अष्टमी के दिन ही राजनंदिनी की मौत हुई थी। ये सुनते ही आर्य हैरान होता है। लेकिन अपनी मां से कहता है कि ये बस एक इत्तफाक है। इसके बाद आर्य, अनु से फोन कर आराम करने को कहता है।
मानसी चलेगी चाल
अब आने वाले एपिसोड में शादी की तैयारियां दिखाई जाने वाली है। गोपाल और पुष्पा अपने होने वाले दामाज की शेरवानी का नाप लेने के लिए वर्धन हाउस पहुंचते हैं। गोपाल नाप लेते हैं और पुष्पा नाप एक पेपर पर लिख लेती है। तभी मानसी चालाकी से वो पेपर बदल लेती है और गलत नाप का पर्चा उन्हें पकड़ा देती है। मानसी चाहती है कि आर्य वो शेरवानी पहन ही ना पाए। ये शेरवानी गोपाल खुद अपने हाथों से सिलने वाले हैं। वैसे शादी की तैयारियां शुरू हो गई है और शर्मा परिवार के पास शादी करने के लिए पैसा नहीं है। मीरा और मानसी इस सिचुएशन का फायदा उठाने वाली है।
सपने में आएगी राजनंदिनी
नए एपिसोड में ये भी दिखाया जाएगा कि आर्य, अनु के ख्यालों में खोया होगा। तभी उसे राजनंदिनी का सपना आएगा। राजनंदिनी कहेगी कि वो हमेशा से आर्य के आस पास थी लेकिन उसने कभी पहचाना नहीं। वो आगे कहेगी कि दुनिया को उनसे जुड़ी सच्चाई बतानी होगी। लेकिन आर्य कहता है कि मैं कभी वो सच अनु तक नहीं पहुंचने दूंगा।ये सुनने के बाद राजनंदिनी कहेगी कि मेरा सच खुद अनु ही बाहर लाएगी। इसके बाद आर्य का ये सपना टूट जाता है।
सिद्धि मां देगी ज्ञान
कहानी में आगे सिद्धि मां भी अनु को भविष्य का ज्ञान देगी। वो कहेगी कि तुम्हारी शादीशुदा जिंदगी में सब कुछ अच्छा नहीं होने वाला है। लेकिन माता रानी हमेशा तुम्हारे साथ है। वो तुम्हारी रक्षा करेगी। लेकिन पहला कदम तुम्हें ही उठाना होगा। हिम्मत और शक्ति के साथ स्थिति का सामना करना होगा।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


