Tumm Se Tumm Tak Spoiler: अनु-राजनंदिनी के बीच का कनेक्शन सुन हैरान हुई गायत्री मां, झेंडे करेगा मदद

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

टीवी सीरियल तुम से तुम तक में अब कहानी आर्य वर्धन के अतीत की तरफ मुड़ती दिख रही है। राजनंदिनी और अनु के बीच गहरे कनेक्शन के बारे में पता चलेगा। अनु के अपनों के पीछे का राज खुलेगा।

Tumm Se Tumm Tak Spoiler: अनु-राजनंदिनी के बीच का कनेक्शन सुन हैरान हुई गायत्री मां, झेंडे करेगा मदद

टीवी सीरियल तुम से तुम तक की कहानी में एक तगड़ा मोड़ आने वाला है। आर्य वर्धन और अनु की शादी की तैयारियां शुरू हो गई है। लेकिन उससे पहले आर्य के घर पर इंगेजमेंट सेरेमनी हो रही है। इस सेरेमनी के बाद राजनंदिनी और अनु के बीच एक बड़ा कनेक्शन सामने आने वाला है। गायत्री मां को जब इस कनेक्शन के बारे में समझ आएगा तो वो हैरान हो जाएंगी। दूसरी तरफ झेंडे ने मीरा के खिलाफ तैयारी शुरू कर दी है। और रघुपति गहने चुराने में फेल हो गया है। मतलब आने वाले एपिसोड जबरदस्त कंटेंट से भरे होने वाले हैं।

अनु की तबीयत बिगड़ी

हाल में सीरियल में अनु और आर्य की इंगेजमेंट सेरेमनी दिखाई जाएगी। हर्वर्धन ने अपने भाई आर्य की सगाई के लिए ग्रैंड तैयारियां की थीं। लेकिन इस सगाई को तोड़ने के लिए मीरा और जालंधर ने रघुपति को ज्वेलरी चुराने का काम दिया था। लेकिन वो इस काम में फेल हो जाता है। आर्य पहले से ही पूरी तैयारियों के साथ था उसने एक दूसरी रिंग भी बनवाई थी जिससे सगाई पूरी हो सके। अनु और आर्य की सगाई हो जाती है। लेकिन तभी अचानक अनु की तबीयत बिगड़ने लगती है। मीरा और मानसी को लगता है कि अनु ड्रामा कर रही है। लेकिन असल में जब ज्यादा तबीयत तो अनु को रूम ले जाया जाता है। दरअसल, जब से अनु ने राजनंदिनी की ज्वेलरी पहनी थी उसके बाद से ही उसकी तबीयत बिगड़ गई थी।

अनु और राजनंदिनी के बीच निकलेगा का ये बड़ा कनेक्शन

अनु को जब होश आता है तो वो बताती है कि उसे एक बुरा सपना आया था। उस सपने में एक लड़की और एक लड़का है। वो लड़की किसी से भाग रही है। अनु कहती है कि उसे पहले भी ऐसे सपने आए हैं लेकिन कभी भी लड़की का चेहरा नहीं दिखा था। लेकिन इस बार उसे उस लड़की का चेहरा भी दिख गया। अनु की मां पुष्पा बताती है कि उसे बचपन से ऐसा सपना हर अष्टमी को आता है। ये सुनते ही गायत्री मां हैरान हो जाती है। राजनंदिनी की मौत अष्टमी के दिन हुई थी। अनु का जन्म भी अष्टमी के दिन ही हुआ है। और अब इसे सपने भी अष्टमी के दिन ही आते हैं। गायत्री मां सोचती हैं कि ये सब कुछ राजनंदिनी से कनेक्ट हो रहा है। गायत्री मां सारे मेहमानों के जाने के बाद सोचती है कि आखिर अनु और राजनंदिनी में ये कैसा कनेक्शन है।

मीरा का फोन होगा रिकॉर्ड

आने वाले एपिसोड में मीरा, जालंधर और प्रजापति को डांटती है कि वो दोनों मिलकर एक सगाई नहीं तोड़ पाए। इन लोगों ने गहरे चुराकर सगाई तोड़ने का प्लान बनाया था लेकिन ये प्लान में फेल हो गए। अब ये सब शादी तोड़ने की प्लानिंग करेंगे। इस बीच झेंडे को मीरा पर शक है इसलिए उसने उसका फोन कॉल रिकॉर्ड करवाई हैं जिससे ये पता चल सके कि मीरा जालंधर से मिली है या नहीं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।