Tumm Se Tumm Tak Spoiler: अनु ने मीरा की कर दी बेइज्जती, सच छुपा रही है सिद्धि मां, आने वाला है तगड़ा ट्विस्ट
तुम से तुम तक के आने वाले एपिसोड में सिद्धि मां का एक सच सामने आने वाला है। ये सच कहानी बदलने वाला है। आर्य और अनु की दुनिया में तूफान आने वाला है। दो नए किरदारों की एंट्री होने वाली है।

तुम से तुम तक की कहानी आखिरकार अब आर्य वर्धन और अनु की शादी तक पहुंच गई है। शो को एक साल से ज्यादा का समय ही गया था और ऑडियंस इन्हें साथ देखने का इंतजार कर रही है। अब आने वाले ट्रैक में अनु और आर्य की शादी का ट्रैक दिखाया जाएगा। खास बात ये है कि अभी तक जिस सिद्धि मां पर अनु और आर्य का विश्वास था वो एक सच्चाई को छुपाए बैठी है। आने वाले एपिसोड में सिद्धि मां एक शख्स से बात करती दिखती है। ऐसा माना जा रहा है ये इस शख्स का कनेक्शन आर्य के अतीत से होने वाला है।
मीरा ने उठाई कैरेक्टर पर उंगली
नए एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु, अपना काम खत्म कर जल्दी घर जाना चाहती है। इसके लिए मीरा उसकी बेइज्जती कर देती है। मीरा कहती है कि अब वो इस कंपनी की मालकिन है तो जो करना चाहती है कर सकती है। मीरा, अनु के कैरेक्टर पर उंगली उठाती है। वो कहती है कि उसने आर्य को रिझाया है।
अनु ने दिया तगड़ा जवाब
ये सुनते ही अनु को गुस्सा आ जाता है और वो मीरा को तगड़ा जवाब देती है। अनु कहती है कि वो अपनी मेहनत से इस कंपनी में एपीआई जगह पर पहुंची है। इसके लिए उन्होंने किसी को रिझाया नहीं है। और वो जिसे फंसाना कह रही है उनके लिए वो प्यार है ज बिना किसी स्टेटस के होता है। अनु ये भी कहती है कि प्यार बहुत किस्मत वालों को मिलता है और वो किस्मत वाली हैं। ये सुनते ही मीरा की बोलती बंद हो जाती है क्योंकि वो आर्य से प्यार करती है लेकिन आर्य को अनु मिल गई।
सिद्धि मां छुपा रही है सच्चाई
आने वाले एपिसोड में सिद्धि मां गायत्री को बताएगी की अनु और आर्य की शादी हो कर रहेगी लेकिन कुछ अड़चन आने वाले है। गायत्री सोच में पड़ जाती है कि ये अड़चन क्या है। आगे सिद्धि मां को किसी के साथ बैठा देखा जाता है वो कहती है कि अब समय आ गया है। ऐसा माना जा रहा है कि ये यशवर्धन है। गायत्री का बेटा। शो में यशवर्धन की एंट्री होने वाली है। ये किरदार अंगद हसीजा निभाने वाले हैं। ऐसी भी रिपोर्ट हैं कि शो में आर्य की असली मां की एंट्री होने वाली है।
शादी में होगा ड्रामा
25 मई को आर्य और अनु दुल्हन बनने वाले हैं। शादी की तैयारियां शुरू हो गई है। लेकिन इस शादी में परेशानियां बढ़ाने का काम मीरा, मानसी और जालंधर करने वाले हैं। इन सबसे निपटने के लिए झेंडे अपनी तैयारी के साथ है।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


