Tumm Se Tumm Tak Alert: अनु ने मीरा को दिया बेइज्जती का तगड़ा जवाब, आर्य ने पहनाया मंगलसूत्र

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

टीवी सीरियल तुम से तुम तक में अनु ने मीरा की बेज्जती का तगड़ा जवाब दे दिया है। आर्य पहनाएगा अनु को मंगलसूत्र, मीरा हर अपडेट देगी जालंधर को। जल्द शुर होंगे दोनों की शादी की रस्मों वाले एपिसोड।

Tumm Se Tumm Tak Alert: अनु ने मीरा को दिया बेइज्जती का तगड़ा जवाब, आर्य ने पहनाया मंगलसूत्र

सीरियल तुम से तुम तक के आने वाले एपिसोड में कई नए ट्विस्ट आने वाले हैं। हाल में दिखाया गया था कि कैसे झेंडे अपने दोस्त आर्य को जालंधर से बचा लेता है और नील और सिमरन की शादी हो जाती है। अब शो में आर्य और अनु की शादी होने वाली है। दोनों की शादी के कार्ड छप गए हैं। मीरा ने दोनों की शादी की जिम्मेदारी ली थी। मीरा चाहती है कि ये शादी ग्रैंड तरीके से हो, लेकिन अनु ने साफ कह दिया है कि उनके पापा का सपना है कि जहां वो रहती है यानी चांदनी चौक में उनकी शादी की रस्मों को पूरा किया जाए।

मीरा को दिया तगड़ा जवाब

अनु, आर्य के सामने मीरा से साफ कह देती है कि उनकी शादी उनके घर पर ही होगी। लेकिन बाद में मीरा अनु को पूरे ऑफिस के सामने बेइज्जत करती है। मीरा अनु पर आरोप लगाती है कि उसने आर्य को अपने जाल में फंसाया है। इतनी बेइज्जती सुनने के बाद अनु अपने जवाब से मीरा की बोलती बंद कर देती है। अनु कहती है कि उनके पापा का सपना है कि शादी की रस्म घर पर हप। और जिसे वो फंसाना कह रही हैं वो उनके लिए प्यार है। अनु से मिले इस जवाब को सुनने के बाद मीरा की बोलती बंद हो जाती है।

अनु को आर्य ने पहनाया मंगलसूत्र

मीरा ने अनु की बेइज्जती की और उसके बाद वो जालंधर को दोनों की अपडेट देती है। नए एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आर्य अपनी होने वाली पत्नी अनु के लिए मंगलसूत्र लेने जाता है। अनु भी साथ होती है। अनु को एक मंगलसूत्र पसंद आता है। आर्य अपने हाथों से उसे वो मंगलसूत्र पहना देता है। ये सब मीरा देख लेगी और वीडियो पर जालंधर को अपडेट देगी। मीरा, जालंधर को अनु और आर्य की हर एक्टिविटी बताएगी जिससे ये शादी टूट जाए। लेकिन अभी झेंडे है जो मीरा और जालंधर की चला फेल करने वाला है। अनु अरु अर्यु की शादी में एक खास मेहमान शामिल होने वाला है। वो है आर्य की असली मां जिसके बाद कहानी बदलने वाली है।

अनजान शख्स

नए एपिसोड में ये भी दिखाया जाएगा कि अनु किसी अनजान लड़के से बात करती हुई दिखेगी। तभी आर्य वहां आ जाता है। आर्य दूर से देख लेता है कि वो यशवर्धन है। आर्य का भाई जिसकी शो में वापसी हो गई है। आर्य उसके पास जाने की कोशिश करेगा यभी वो शख्स वहां से चला जाता है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।