Tumm Se Tumm Tak Alert: आर्य वर्धन की असली मां की होगी एंट्री, अनु की शादी में खुलेगी मीरा की पोल
टीवी सीरियल तुम से तुम तक में राजनंदिनी के भाई की एंट्री होने वाली है। इसके अलावा आर्य की असली मां भी बेटे की शादी में शामिल होगी। मीरा का सच आर्य के सामने आएगा। कहानी में आने वाला है सबसे बड़ा ट्विस्ट।

टीवी सीरियल तुम से तुम तक में तगड़ा ड्रामा देखने को मिलने वाला है। पिछले एक साल से ऑडियंस अनु और आर्य की लव स्टोरी देख रही है। फैंस दोनों की इस लव स्टोरी को शादी में बदलते देखना चाहते हैं और अब एक साल का इंतजार खत्म हो रहा है। शो में अनु और आर्य वर्धन की शादी की तैयारियां शुरू हो गई है। कार्ड छप गए हैं, गहने और कपड़ों पर बातचीत हो रही है। लेकिन इसी बीच मीरा और मानसी शादी तोड़ने की प्लानिंग कर रहे हैं। वहीं अब जालंधर ने भी मीरा से साथ मिलाकर तगड़ी प्लानिंग कर ली है।
आर्य को बुलाया अंकल
सीरियल तुम से तुम तक के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आर्य और अनु अपने आसपास के लोगों को शादी का कार्ड देते हैं। तभी एक बूढी अम्मा आर्य को अनु का अंकल बता देती है। फिर अनु आर्य और अपने रिश्ते का स्टैंड लेती है और उम्र का मजाक बनाने वालों लो तगड़ा जवाब देती है। वहीं मीरा और मानसी दोनों की होने वाली इस शादी का मजाक उड़ाते हैं। मानसी कहती है कि आर्य का मंडप टेंट लगाकर सड़क पर होने वाला है। वहीं ग्रैंड सजावट की जगह इस शादी में सिर्फ सस्ती चीज़े देखने मो मिलेंगी। इसलिए वो गायत्री मां को मनाती हैं कि शादी की जिम्मेदारी उन्हें सौंप दी जाए। लेकिन गायत्री मां मना कर देती है।
आर्य की असली मां की होगी एंट्री
अनु और आर्य की शादी में एक जबरदस्त ट्विस्ट ये होने वाला है कि एक खास शख्स की एंट्री होने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले एपिसोड में सिद्धि मां ये भविष्यवाणी करेगी कि दोनों की शादी में कोई अपना आने वाला है। ये अपना कोई और नहीं बल्कि आर्य की असली मां होगी। आर्य अपनी मां से अनु को मिलवाएगा। वहीं शो में अब राजनंदिनी के राज से भी पर्दा उठने वाला है। क्योंकि अब शो में राजनंदिनी के दूसरे भाई यशवर्धन की एंट्री होने वाली है। यशवर्धन का किरदार एक्टर अंगद हसीजा निभा रहे हैं।
अब सामने आएगा मीरा का सच
नए एपिसोड में दिखाया जाएगा कि जालंधर को रघुपति पर विश्वास नहीं है। इसलिए उसने आर्य के करीब रहने वाली मीरा से हाथ मिला लिया है। वो शादी में भेस बदल कर एंट्री लेगा जिसमें मीरा उसकी मदद करेगी। लेकिन झेंडे इन दोनों की चाल पकड़ लेगा और मीरा इस मामले में फंस जाएगी। मीरा का सच सामने आने के बाद उसे नौकरी छोड़नी होगी। वहीं अब अनु को आर्य के पर्स में राजनंदिनी की फोटो मिलने वाली है।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


