
Tumm Se Tumm Tak: मीरा की लगाई आग की वजह से आर्य से दूर होगी अनु, गोपाल को आया हार्ट अटैक
टीवी सीरियल तुम से तुम तक में अनु और आर्यवर्धन के बीच दूरी आने वाली है। मीरा की लगाई आग की वजह से शर्मा परिवार में दिक्कतें आने वाली है। लेकिन सच जानने के बाद आर्य, मीरा से बदला लेगा।
टीवी सीरियल तुम से तुम तक का आने वाला एपिसोड मजेदार होने वाला है। अनु और आर्यवर्धन के रिश्ते को बुरी नजर लगने वाली है। नए एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मीरा ने दोनों के रिश्ते में जो आग लगाई है उसका असर दोनों परिवारों को नुकसान पहुंचाने वाला है। मीरा ने अनु के पापा को आर्यवर्धन के को गले लगाने वाला वीडियो दिखा दिया है। साथ ही ये भी बता दिया कि दोनों का अफेयर चल रहा है। अपनी बेटी के बारे में ऐसी बातें सुन और वीडियो देख गोपाल को हार्ट अटैक आ जाएगा।
गोपाल को आया हार्ट अटैक
आर्य ने अनु को प्रपोज करने के लिए तगड़ी अरेंजमेंट की हुई थी। अनु भी साड़ी पहनकर अपने दिल की बात कहने आती है। दोनों साथ में निकलते हैं तभी अनु को एक फोन आता है। लेकिन साइलेंट होने की वजह वो अपनी मम्मी पुष्पा से बात नहीं कर पाती। इस बीच आर्य, अनु के लिए आइसक्रीम लेने गाड़ी से बाहर आता है। तभी अनु अपना फोन देखती है और उसे पता चलता है कि पापा की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। अनु बिना आर्य क बताए गाड़ी से बाहर निकलती है और सीधे हॉस्पिटल पहुंच जाती है। डॉक्टर अनु को बताते हैं कि गोपाल को मामूली चक्कर नहीं आए थे, बल्कि हार्ट अटैक था। अनु ये सुनते ही हैरान हो जाती है।
आर्य से दूर होगी अनु
होश में आने के बाद गोपाल बेटी अनु से नाराज होंगे। वो आर्य से रिश्ते का सच जानना चाहेंगे। गोपाल को अनु और आर्य के रिश्ते से परेशानी होगी। वो नहीं चाहेंगे कि उनकी बेटी उस ऑफिस में काम करें। आर्य से दूर रहने को बात भी कहेंगे। मीरा की इस चाल की वजह से आर्य और अनु में दूरी आ जाती है।
अनु मीरा से लेगी बदला
बाद में झेंडे आर्य को बताएगा कि मीरा ने अनु के पापा गोपाल को उनके रिश्ते के बारे में बताया है। ये सुनते ही आर्य गुस्स्से से लाल हो जाएगा और मीरा के खिलाफ सख्त एक्शन लेगा। वही अनु भी अपना बदला मीरा से लेती दिखेगी।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




