Tum Se Tumm Tak: अनु ने आर्य से तोड़ा रिश्ता, झेंडे ने मम्मी-पापा से की बदतमीजी, आएगा ये बड़ा ट्विस्ट
टीवी सीरियल तुम से तुम तक में अनु ने आर्यवर्धन से अपने सारे रिश्ते तोड़ने का फैसला कर लिया है। वहीं झेंडे अनु के घर आकर मम्मी पापा से बदतमीजी करता है। अनु इसका जवाब देगी और आर्य से और दूरी बढ़ जाएगी।

टीवी सीरियल तुम से तुम में आर्यवर्धन ने अनु को कश्मीर की वादियों में प्रपोज कर दिया था। दोनों ने कश्मीर में एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम भी बिताया। लेकिन अब कहानी आगे बढ़ चुकी है। आर्य किडनैपिंग के बाद अपने ऑफिस में अनु की तलाश कर रहा है। इसी बीच सभी लोग आर्य के चेहरे की खुशी के पीछे का राज जानना चाहते हैं। आर्य वो पल याद करने लगता है जब उसने अनु को I love you कहा था। लेकिन वो कहता है कि उसकी जान झेंडे और मीरा की वजह से बची है। दूसरी तरफ अनु ने आर्य को रिश्ते के लिए मना कर दिया है।
आर्य से रिश्ता तोड़ रही है अनु
आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अनु अपने पिता को किए वादे की निभाने के लिए आर्य से अपने सारे रिश्ते तोड़ लेती है। वो कहती है कि अब सब खत्म, उनके रिश्ते का कुछ नहीं हो सकता है। ये सुनते ही आर्य के पैरों के तले से जमीन घिसक जाती है। दूसरी तरफ अनु अपने पेरेंट्स को खुश करने में लगी है। वो अपने पापा को कहती है कि उसने आर्य से साफ मना कर दिया है कि उनके रिश्ते का कुछ नहीं हो सकता। अनु कहती है कि आर्य सर से उसकी दोस्ती कुछ समय पुरानी ही थी जबकि उसके पेरेंट्स का साथ 19 सालों का हैं। ये सुनते ही गोपाल और पुष्पा अंदर ही अंदर खुश हो जाते हैं और बेटी की शादी डॉक्टर मोहित से फिक्स कर देंगे।
झेंडे ने की अनु के पेरेंट्स से बदतमीजी?
इसी बीच झेंडे घर में एंट्री लेने वाला है। वो अनु के पेरेंट्स से थोड़े रूखे अंदाज में बात करेगा जो अनु को पसंद नहीं आएगा। वो साफ कह देगी कि मिस्टर झेंडे उनकी मम्मी पापा से ऐसे बात नहीं कर सकते। दोनों के बीच बहस होती है और अनु आर्य के रिश्ते की दरार बढ़ जाती है। लेकिन आर्य हार नहीं मानेगा। वो अनु को पाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करता है।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



