
इस हफ्ते की टीआरपी में बड़ा उल्टफेर, पिछले हफ्ते 10 पर रहा ये शो नंबर तीन पर पहुंचा
Top 10 Hindi Serials: 48वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट जारी कर दी गई है। इस रिपोर्ट में बड़ा उल्टफेर देखने को मिला है। पिछले हफ्ते नंबर 10 पर रहा शो इस हफ्ते नंबर 3 पर पहुंच गया है। यहां चेक करें टॉप 10 सीरियल्स की पूरी लिस्ट।
हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल ने आज यानी 11 दिसंबर को टॉप 10 हिंदी सीरियल्स की लिस्ट जारी कर दी है। 48वें हफ्ते की लिस्ट में बड़ा उल्टफेर देखने को मिला है। पिछले हफ्ते नंबर 10 पर रहा टीवी सीरियल इस हफ्ते नंबर तीन पर आ गया है। वहीं, अनुपमा की टीआरपी में भी कमी देखने को मिली है। आइए जानते हैं इस हफ्ते के टॉप 10 हिंदी सीरियल्स के नाम।
अनुपमा: हर हफ्ते की तरह ही इस हफ्ते भी नंबर 1 पर अनुपमा है। हालांकि, अनुपमा की टीआरपी में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली है। पिछले हफ्ते शो की टीआरपी 2.2 थी। वहीं, इस हफ्ते शो की टीआरपी 2.1 रिकॉर्ड की गई है।
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 हर हफ्ते की तरह ही इस हफ्ते भी नंबर दो पर है। पिछले हफ्ते की तरह ही इस हफ्ते भी शो की टीआरपी 1.9 रिकॉर्ड की गई है।
गंगा मां की बेटियां: लिस्ट में तीसरे नंबर पर शो गंगा मां की बेटियां है। पिछले हफ्ते ये शो 1.7 टीआरपी के साथ नंबर 10 पर था। इस हफ्ते शो की टीआरपी 1.8 थी।
उड़ने की आशा-सपनों का सफर: लिस्ट में चौथे नंबर पर शो उड़ने की आशा- सपनों का सफर है। शो पिछले हफ्ते भी नंबर चार पर था।
तुम से तुम तक: लिस्ट में 5वें नंबर पर शो तुम से तुम तक है। इस शो की टीआरपी 1.8 दर्ज की गई है। पिछले हफ्ते ये शो नंबर 6 पर था।
टॉप 10 में इन शोज के भी नाम
वसुधा लिस्ट में छठे नंबर पर वसुधा है। ये शो पिछले हफ्ते नंबर सात पर था। शो की टीआरपी 1.8 रिकॉर्ड की गई है। लिस्ट में 7वें नंबर पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा है। शो की टीआरपी 1.7 रिकॉर्ड की गई है। पिछले हफ्ते ये शो 9 नंबर पर था। 8वें नंबर पर शो उड़ने की आशा है। शो की टीआरपी 1.7 रिकॉर्ड की गई है। 9वें नंबर पर शो लाफ्टर शेफ्स है। शो की टीआरपी 1.7 रिकॉर्ड की गई है। 10वें नंबर पर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है। शो की टीआरपी 1.6 रिकॉर्ड की गई है। ये शो पिछले हफ्ते शो नंबर 5 पर था।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




