टॉप 10 की लिस्ट में इस हफ्ते कौन से शोज? 'अनुपमा' हुआ बाहर, यह शो बना नंबर वन

लाइव हिन्दुस्तान
share

टॉप 10 की लिस्ट में जहां एक तरफ ‘अनुपमा’ का नामोनिशान नहीं है, वहीं दूसरे शोज बाजी मारते नजर आए हैं।

Top 10 TV Shows
टॉप 10 टीवी शोज की लिस्ट में शामिल रहे ये नाम

टीवी की दुनिया में टीआरपी का गणित काफी तेजी से बदल जाता है। मेकर्स के लिए दर्शकों की नब्ज समझते रहना जरूरी है, वरना पुराने शोज की छुट्टी होते देर नहीं लगती। तो चलिए जानते हैं कि इस हफ्ते ऑडियंस को कौन से शोज सबसे ज्यादा पसंद आए हैं, और किन्हें टॉप 10 से बाहर कर दिया गया है। एक तरफ जहां टॉप 10 में 'अनुपमा' जैसे शोज का नाम गायब है, वहीं कुछ शोज ऐसे हैं जिन्होंने इस लिस्ट में अपनी जगह पक्की कर ली है। तो चलिए जानते हैं टॉप 10 की लिस्ट में आए कौन से नाम।

बॉटम 5 में रहे ये टीवी शोज

गॉसिप टीवी ने अपनी टॉप 10 लिस्ट में कलर्स टीवी के शो को नंबर 10 पर रखा है। लिस्ट में डॉक्टर आरंभी नंबर 9 पर काबिज है। एकता कपूर प्रोडक्शन का शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' लिस्ट में नंबर 8 पर रहा है। मालूम हो कि स्मृति ईरानी स्टारर यह सीरियल जल्द ही बंद होने जा रहा है। बात करें लिस्ट में नंबर 7 पर रहे सीरियल की तो यहां पर 'तू जूलिएट जट्ट दी' ने जगह बनाई है। बीते कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टॉप 10 की लिस्ट में नंबर 6 पर आ गया है।

टॉप 5 में इन शोज का नाम

सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 20' को शुरू हुए भले ही अभी बहुत वक्त नहीं बीता है, लेकिन बावजूद इसके टॉप 5 की लिस्ट में यह नंबर 5 पर है। शो में लगातार आने वाले ट्विस्ट दर्शकों का इसमें रुझान बनाए हुए हैं। कलर्स टीवी का शो 'शायद यही है प्यार' लिस्ट में नंबर 4 पर है। अदिति देव शर्मा, दक्ष पुरी और कुणाल करन कपूर स्टारर यह शो समाज की पाबंदियों को तोड़ते हुए उम्र के फासले वाले प्यार की कहानी सुनाता है। यह शो बहुत कम वक्त के भीतर दर्शकों का फेवरिट बन चुका है।

कौन सा शो बना नंबर वन?

अब बात करते हैं टॉप 3 शोज की तो इस हफ्ते स्टार प्लस का सीरियल 'तुम देना साथ मेरा' नंबर 3 पर रहा है। कहानी 'अपराजिता' नाम की एक आर्टिस्ट के इर्द-गिर्द घूमती है जिसका अतीत काफी कड़वा रहा है। टॉप 10 की लिस्ट में नंबर 2 पर है कलर्स टीवी का सीरियल 'सेहर होने को है'। यह फैमिली ड्रामा शो लगातार ऑडियंस को एंटरटेन करता रहा है। बात करें लिस्ट में इस हफ्ते नंबर वन पर रहे सीरियल की तो स्टार प्लस का सीरियल 'ये फितूर तेरा' इस हफ्ते नंबर वन सीरियल रहा है। ईशान धवन स्टारर यह शो बहुत तेजी से दर्शकों का फेवरिट बन गया है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीटॉप 10 की लिस्ट में इस हफ्ते कौन से शोज? 'अनुपमा' हुआ बाहर, यह शो बना नंबर वन