टॉप 10 लिस्ट में नंबर 1 पर यह टीवी स्टार, आखिरी नंबर YRKKH का यह बड़ा एक्टर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Top 10 TV Actors List: आपके पसंदीदा टीवी एक्टर या एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी का ग्राफ ऊपर जा रहा है या नीचे? इस हफ्ते की टॉप 10 लिस्ट में उसका नाम किस पोजिशन पर है? चलिए जानेत हैं।

Harshad Chopra, Samriddhi Shukla and Shivangi Joshi

टीवी की दुनिया में टॉप एक्टर बनना जितना मुश्किल है, उससे कहीं ज्यादा मुश्किल है टॉप पर बने रहना। यही वजह है कि लगभग हर हफ्ते टॉप 10 टीवी एक्टर्स की लिस्ट बदलती रहती है। नए टीवी और रियलिटी शोज आते हैं, और उनमें निभाए जा रहे किरदारों की वजह से टीवी एक्टर्स की पॉपुलैरिटी बदलती रहती है। इस हफ्ते भी समीकरण बदलते नजर आए हैं। गॉसिप्स टीवी ने इस हफ्ते के टॉप 10 एक्टर्स की लिस्ट जारी की है, जिसमें धीरज धूपर, सृति झा, हर्षद चोपड़ा, शिवांगी जोशी, भाविका शर्मा और रोहित पुरोहित जैसे एक्टर्स के नाम शामिल हैं।

लेकिन सवाल यह है कि टॉप 10 की लिस्ट में किस एक्टर को कौन सी पोजिशन मिली है। साथ ही कौन सा शो है, जो इस हफ्ते टॉप 10 एक्टर्स की लिस्ट में अपना दबदबा कायम रखे हुए है। ऐसे ही सवालों के जवाब समझने के लिए चलिए जानते हैं कौन किस मुकाम पर काबिज है।

टॉप 10 टीवी एक्टर्स की लिस्ट

  1. हर्षद चोपड़ा - लॉकअप (सीजन 2)
  2. शिवांगी जोशी - लॉकअप (सीजन 2)
  3. पार्थ समाधान - सेहर होने को है
  4. सृति झा - तुम देना साथ मेरा
  5. भाविका शर्मा - सेहर होने को है
  6. समृद्धि शुक्ला - ये रिश्ता क्या कहलाता है
  7. धीरज धूपर - लॉकअप (सीजन 2)
  8. रोहित चंदेल - सैराब
  9. कुशाल टंडन - द अलायंस
  10. रोहित पुरोहित - ये रिश्ता क्या कहलाता है

इन टीवी शोज का लिस्ट में दबदबा

तो जैसा कि आप लिस्ट में देख सकते हैं कि टॉप 10 की लिस्ट में लॉकअप-2 के तीन एक्टर्स ने जगह बनाई है और सेहर होने को है सीरियल के 2 एक्टर्स लिस्ट में शामिल हुए हैं। हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी YRKKH इस हफ्ते भी टॉप 10 की लिस्ट में अपने एक्टर्स की जगह पक्की किए हुए है। यह इस बात को भी दिखाता है कि ये एक्टर्स को दर्शकों के फेवरिट बने ही हुए हैं, लेकिन साथ ही साथ इन एक्टर्स के सीरियल्स भी दर्शकों के दिलों में जगह बनाए हुए हैं। वोटिंग मीटर की बात करें तो 7 जुलाई से लेकर 14 जुलाई तक की रेटिंग के आधार पर यह लिस्ट तैयार की गई है। जिसमें हर्षद चोपड़ा टॉप पर बने हुए हैं।

नंबर 1 और नंबर 10 के बीच का फर्क

टॉप 10 की लिस्ट में कुशाल टंडन और रोहित पुरोहित सबसे नीचे हैं। मजेदार बात यह है कि रोहित पुरोहित भी टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में ही लीड रोल प्ले कर रहे हैं। बावजूद इसके वह लिस्ट में आखिरी पायदान पर हैं, वहीं लिस्ट में पहले पायदान पर धाक जमाए बैठे हर्षद चोपड़ा काफी पहले इसी शो में लीड रोल प्ले कर रहे थे। अब देखना यह है कि क्या रोहित पुरोहित लिस्ट में अपनी जगह बेहतर कर पाएंगे या नहीं, क्योंकि वह इस टॉप 10 लिस्ट से बाहर होने के काफी करीब हैं।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।