
Top 10 Web Series: 'शोटाइम' से लेकर 'पोचर' और 'भक्षक' तक, इस वीकेंड एन्जॉय कीजिए ये टॉप 10 वेब सीरीज
- Top 10 OTT Originals in India: ‘शोटाइम’ से लेकर ‘भक्षक’ और ‘पोचर’ तक, इस हफ्ते की टॉप 10 वेब सीरीज की लिस्ट में जानिए किन्हें जगह मिली है। इन सीरीज की ना सिर्फ IMDb रेटिंग दमदार है, बल्कि ये पब्लिक को इम्प्रेस करने में भी कामयाब रही हैं।
Top 10 Series on OTT: लगातार बदलती दुनिया में अब मोबाइल और घड़ियों की तरह टीवी भी स्मार्ट हो चुके हैं। अपनी पसंदीदा वेब सीरीज को टीवी की बड़ी स्क्रीन पर देखने का मजा ही अलग होता है। इस वीकेंड पर अगर आप भी इसी कनफ्यूजन में हैं कि कौन सी सीरीज आपके लिए बेस्ट रहेगी, तो चलिए जानते है इस हफ्ते की टॉप 10 वेब सीरीज के बारे में और इनकी कहानियों में ऐसा क्या खास है कि ये पब्लिक का दिल जीतने में कामयाब रही हैं। इस लिस्ट में 'शोटाइम' से लेकर 'कर्मा कॉलिंग' तक और 'भक्षक' से लेकर 'सनफ्लॉवर' तक शामिल हैं।
Poacher (IMDb: 7.7/10)
लिस्ट में पहले नंबर पर है ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो की सुपरहिट सीरीज 'पोचर'। इस सीरीज को ना सिर्फ कमाल की रेटिंग मिली है बल्कि इसकी कहानी भी आपको डर और रोमांच से भर देती है। यह सीरीज उन फॉरेस्ट ऑफिसर्स की कहानी सुनाती है जो हाथियों का शिकार करके उनके दांतों का अवैध कारोबार करने वाले शिकारियों को पकड़ती है और उन्हें उनके अंजाम तक पहुंचाते हैं।
Avatar: The Last Airbender (IMDb: 7.4/10)
ऑरमैक्स मीडिया द्वारा जारी की गई इस टॉप 10 की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की सीरीज अवतार द लास्ट एयरबेन्डर। यह सीरीज एक एनिमेटेड टीवी शो का ट्रांसफॉर्मेशन है। यह फिक्शन सीरीज आपको एक ऐसे रोमांचक सफर पर लेकर जाती है जो आपकी कहानी में दिलचस्पी लगातार बढ़ाता जाता है।
Aarya: S3 (IMDb: 7.8/10)
ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार की सीरीज 'आर्या' के पिछले 2 सीजन सुपरहिट रहे हैं और अब सुष्मिता सेन स्टारर इस सीरीज का तीसरा सीजन भी कमाल कर रहा है। इसे कहानी का अंतिम अध्याय बताया जा रहा है। यह सीरीज एक ऐसी महिला की कहानी सुनाती है जिसके पति के गुजर जाने के बाद वो उसका पूरा बिजनेस अपने हाथों में लेती है और फिर उसके सामने आते हैं कुछ चौंकाने वाले सच जो अब तक उससे छिपे थे।
Indian Police Force (IMDb: 4.9/10)
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' इस हफ्ते भी कमाल कर रही है। भले ही इसे आईएमडीबी रेटिंग बहुत अच्छी ना मिली हो लेकिन अमेजन प्राइम पर दर्शकों का रिस्पॉन्स इसे जमकर मिल रहा है। अगर एक्शन और सस्पेंस पसंद है तो यह सीरीज आप इस वीकेंड पर एन्जॉय कर सकते हैं।
Sunflower (IMDb: 7.4/10)
जी5 की सुनील ग्रोवर स्टारर वेब सीरीज 'सनफ्लॉवर' का पिछला सीजन हिट रहा था और अब इस कॉमेडी सीरीज का दूसरा सीजन भी काफी लोकप्रिय हो रहा है। ऑरमैक्स मीडिया की टॉप 10 लिस्ट में इस सीरीज को 5वीं पोजिशन मिली है, जो उसी कहानी को आगे बढ़ाती है।
इसके बाद टॉप 6 से लेकर टॉप 10 तक में भक्षक और महारानी जैसी सीरीज जगह बनाने में कामयाब रही हैं। छठवें नंबर पर है हुमा कुरैशी स्टारर वेब सीरीज 'महारानी' का तीसरा सीजन जिसे आप सोनी लिव पर एन्जॉय कर सकते हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की सीरीज 'भक्षक' इस लिस्ट में 7वें नंबर पर है और 8वें नंबर पर जगह बनाई है डिज्नी प्लस हॉटस्टार की सीरीज 'कर्मा कॉलिंग' ने। लिस्ट में 9वें नंबर पर आई है डिज्नी प्लस हॉटस्टार की सीरीज 'शोटाइम' और 10वां नंबर मिला है डिज्नी प्लस हॉटस्टार की सीरीज 'शोगुन' को।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




