
टॉप-10 में इस हफ्ते इन शोज ने बनाई अपनी जगह, सातवें नंबर पर अनुपमा, तीसरे पर KSBKBT 2
Top 10: इस हफ्ते टॉप-10 में अपनी जगह बनाने वाले हिंदी टीवी शोज की लिस्ट सामने आ गई है। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ ने ‘अनुपमा’ और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ काे पछाड़ दिया है।
Top 10 Hindi TV Shows: दर्शकों की पसंद और सोशल मीडिया पर हो रही चर्चाओं (Buzz) के आधार पर टॉप 10 शोज की लिस्ट सामने आई है। गॉसिप टीवी की इस लिस्ट में कलर्स (Colors) ने बाजी मारी है। जी हां, कलर्स के 5 शोज ने टॉप 10 की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। वहीं स्टार प्लस (Star Plus) के क्लासिक शोज भी इस लिस्ट में हैं।
वसुधा (Vasudha)
जी टीवी का शो ‘वसुधा’ इस लिस्ट में 10वें नंबर पर है। ‘वसुधा’ में एक ऐसी लड़की की कहानी दिखाई जा रही है जो अपनी मासूमियत और बेबाकी से हर मुश्किल को हल कर लेती है।
तू जूलियट जट्ट दी (Tu Juliet Jatt Di)
नौवें नंबर पर अपनी जगह बनाने वाला शो ‘तू जूलियट जट्ट दी’ अपने नाम की ही तरह मजेदार और रोमांटिक है।
मन्नत (Mannat)
कलर्स का शो ‘मन्नत’ आठवें नंबर पर है। यह शो भक्ति और विश्वास पर आधारित है। इसमें एक साधारण लड़की की अटूट श्रद्धा और उसके जीवन में होने वाले चमत्कारों की कहानी दिखाई जा रही है।

अनुपमा (Anupama)
टीआरपी की लिस्ट में टॉप-5 में अपनी जगह बनाने वाला शो ‘अनुपमा’ इस लिस्ट में सातवें नंबर पर है। इसमें इस वक्त अनुपमा और उसकी दोस्त रजनी की टकरार दिखाई जा रही है।
तुमसे तुम तक (Tum Se Tum Tak)
छठवें नंबर पर कब्जा करने वाला यह शो एक रोमांटिक ड्रामा है। इसमें दो अलग-अलग स्वभाव वाले व्यक्तियों के प्यार और उनके बीच की टकरार दिखाई जा रही है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है (YRKKH)
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ पांचवे नंबर पर है। इसमें इस वक्त पांचवीं पीढ़ी- मायरा और वाणी की कहानी दिखाई जा रही है। दोनों आठ साल की हैं और अभिरा दोनों के बीच फंस गई है।
सहर होने को है (Seher Hone Ko Hai)
चौथे नंबर पर जगह बनाने वाले इस शो में एक ऐसी लड़की की कहानी दिखाई गई है जो अपने जीवन के अंधेरों से लड़कर एक नई सुबह (सहर) की तलाश करती है।
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (KSBKBT2)
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ तीसरे नंबर पर है। इसमें स्मृति ईरानी लीड रोल में हैं। इसमें विरासत, परिवार और संस्कारों के बीच के टकराव की कहानी दिखाई जा रही है।

लाफ्टर शेफ्स 3 (Laughter Chefs 3)
दूसरे नंबर पर कुकिंग कॉमेडी रिएलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ’ ने अपनी जगह बनाई है। इस शो का अभी तीसरा सीजन आया है।
नागिन 7 (Naagin7)
एकता कपूर की यह सुपरनैचुरल ड्रामा पहले नंबर पर है। इसका सातवा सीजन आया है और इसमें प्रियंका चाहर चौधरी लीड रोल में हैं।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




