टॉप 10 की लिस्ट में फिर हुआ बदलाव! 'अनुपमा' लास्ट तो इस हफ्ते नंबर वन कौन?

लाइव हिन्दुस्तान
share

Top 10 Actors of this Week: एक्टिंग की दुनिया में चीजें काफी तेजी से बदलती हैं और इस हफ्ते की टॉप 10 लिस्ट में भी एक्टर्स की पोजिशन बदली है।

Top 10 Actors of this Week
इस हफ्ते टॉप 10 की लिस्ट में पहले पायदान पर रहे ये एक्टर्स

टीवी शोज की तरह दर्शकों की एक्टर्स को लेकर पसंद भी बदलती रहती है। कभी किसी एक्टर का काम और उसके शो का बज ज्यादा रहता है, तो कभी कोई दूसरी लिस्ट में ऊपर आ जाता है। इस हफ्ते की टॉप 10 लिस्ट में भी काफी बदलाव देखने को मिला है। तो चलिए जानते हैं कि इस हफ्ते सबसे पॉपुलर शोज की लिस्ट में कौन किस पायदान पर रहा है। गॉसिप टीवी ने जो लिस्ट जारी की है, उसमें रुपाली गांगुली से लेकर सृति झा, रोहित पुरोहित और पार्थ समाथान समेत कई एक्टर्स के नाम हैं। हालांकि इस हफ्ते नंबर वन कौन रहा? चलिए जानते हैं।

लिस्ट में सबसे नीचे रहीं रुपाली

टॉप 10 टीवी एक्टर्स की लिस्ट में इस हफ्ते 'अनुपमा' सीरियल में लीड रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस रुपाली गांगुली सबसे नीचे की पोजिशन पर हैं। उनसे ठीक ऊपर 9वीं पोजिशन पर 'ये फितूर तेरा' फेम एक्ट्रेस देब चंद्रिमा का नाम है। इसी सीरियल में अहम किरदार निभा रहे एक्टर ईशान धवन टॉप 10 की लिस्ट में नंबर 8 पर काबिज हैं। लंबे वक्त से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अरमान पौद्दार का किरदार निभाने वाले एक्टर रोहित पुरोहित को नंबर 7 की पोजिशन मिली है।

इन एक्टर्स ने बॉटम 5 को पछाड़ा

इसी सीरियल में फीमेल लीड रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस समृद्धि शुक्ला नंबर 6 पर बनी हुई हैं। समृद्धि शुक्ला इस सीरियल YRKKH में अभिरा शर्मा का किरदार निभा रही हैं। अब बात करते हैं उन एक्टर्स की जो बॉटम 5 को पछाड़कर लिस्ट में टॉप 5 के भीतर जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। टीवी सीरियल 'तुम देना साथ मेरा' के मुख्य कलाकार शब्बीर अहलूवालिया टॉप 10 की लिस्ट में नंबर 5 पर काबिज हैं। इसके ठीक ऊपर नंबर 4 की पोजिशन पर 'शायद यही प्यार है' फेम एक्ट्रेस अदिति देव शर्मा हैं।

सबको पछाड़ टॉप 3 में ये नाम

अब बात टॉप 3 शोज की करते हैं। बीते कुछ वक्त में 'तुम देना साथ मेरा' और 'सेहर होने को है' सीरियल दर्शकों का फेवरिट बन चुका है। बड़े-बड़े टीवी शोज को पछाड़ते हुए नंबर 3 पर 'तुम देना साथ मेरा' फेम एक्ट्रेस सृति झा ने अपनी जगह पक्की की है। दिलचस्प बात यह है कि टॉप 2 में दोनों ही नाम 'सेहर होने को है' सीरियल से हैं। क्या आप गेस कर सकते हैं? नंबर 2 पर इस हफ्ते रही हैं भाविका शर्मा और पहली पोजिशन पर टॉपर का ताज लिए बैठे हैं एक्टर पार्थ समाथान। वैसे आपने किसका नाम गेस किया था?

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीटॉप 10 की लिस्ट में फिर हुआ बदलाव! 'अनुपमा' लास्ट तो इस हफ्ते नंबर वन कौन?