80 देशों में हिट होने के बाद भारत में रीमेक हुआ था ये टीवी सीरियल, अमेरिका ने भी किया था कॉपी
टीवी का ये सबसे पॉपुलर शो पहले 80 देशों में हिट हो चुका था। इस शो ने दुनियाभर में अपनी कहानी के लिए पहचान बनाई। बाद में भारत में बनाया गया। भारत के बाद अमेरिका ने भी इस शानदार सीरियल की कहानी को कॉपी किया था।

साल 2003 में मोना सिंह के करियर के लिए बेहद खास था। इस साल उनका एक शो आया था 'जस्सी जैसी कोई नहीं'। इस एक टीवी शो ने उनकी किस्मत बदल दी। साथ ही टीवी की दुनिया को एक यादगार किरदार जस्सी दे दिया। ये उस समय का इतना पॉपुलर टीवी प्रोग्राम था कि कई मीडिया हाउस जस्सी की असली एक झलक पाने के लिए कोशिश में लगे रहते थे। लेकिन क्या आप जानते हैं टीवी के इतिहास का ये सबसे हिट शो एक स्पेनिश Yo Soy Betty, La Fea का रीमेक था। 80 देशों में ये सीरियल हिट हो चुका था।
80 देशों में हिट था ओरिजिनल शो
Yo Soy Betty, La Fea का हिंदी रीमेक था। ये शो 1999 में कोलंबिया में सबसे पहले रिलीज किया गया था। 80 देशों में हिट होने के बाद साल 2003 में मोना सिंह को लेकर जस्सी जैसी कोई नहीं बनाया गया।भारतीय टीवी पर भी ये शो जबरदस्त हिट रहा और कई सालों तक चला। इसी शो में मोना सिंह को स्टार बना दिया। भारत में हिट होने के बाद साल 2006 में अमेरिका में भी इसका रीमेक बनाया गया अगली बैटी के नाम से। इन सभी रीमेक में लीड एक्ट्रेस के किरदार को शुरुआत में बदसूरत दिखाया गया और अंत में एक खूबसूरत महिला में ट्रांसफॉर्म कर दिया गया। अपनी अनोखी कहानी और कांसेप्ट की वजह से ये शो हर भाषा में पसंद किया गया।
मोना के करियर का सबसे बड़ा रोल
मोना ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे उन्हें इस रोल के लिए मेहनत करनी पड़ी थी। शुरुआत में उन्हें दांतों में ब्रेसेज, आंखों पर मोटा चश्मा और एक विग पहनना पड़ता था। लोग उन्हें उनके असली लुक में देखना चाहते थे। उस समय मोना को एक होटल में ठहराया गया था और अलग गाड़ियों से उन्हें होटल से सेट और सेट से होटल के लिए पिक-ड्राप किया जाता था जिससे मीडिया में उनकी कोई तस्वीर सामने नहीं आ जाए। कई सालों तक चलने के बाद ये शो बंद हो गया और अब मोना फिल्मों और वेब सीरीज का हिस्सा बन गई हैं।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


