बिग बॉस के घर में अब तक नजर आ चुकी हैं ये 6 पति-पत्नियों की जोड़ियां, शो के बाद टूटा इस जोड़ी का रिश्ता

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Bigg Boss: बिग बॉस के इतिहास में एक साथ शो का हिस्सा बनीं 6 पति पत्नियों की जोड़ी। सिर्फ एक एक्ट्रेस ने जीता खिताब। एक जोड़ी के घरेलू-झगड़े ने दिलाई थी TRP। पहचानिए कौनसी थी सबसे पॉपुलर जोड़ी। 

these celebrity couples was part of bigg boss
बिग बॉस के घर में अब तक नजर आ चुकी हैं ये 6 पति-पत्नियों की जोड़ियां,

बिग बॉस ऑडियंस के लिए किसी फेस्टिवल से कम नहीं है। अब इस शो का नया सीजन शुरू होने जा रहा है। बिग बोस 20 में सलमान खान दो वरदान के साथ बहुत कुछ खास लेकर आने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इस बार शो में कंटेस्टेंट को जोड़ियों में एंट्री दी जाएगी। लेकिन क्या आपको याद है बिग बॉस के पिछले कई सीजन में असली जोड़ियां यानी पति-पत्नी नजर आए हैं। मिलिए एंटरटेनमेंट जगत की उन पति-पत्नी की जोड़ियों से जो शो का हिस्सा बनी थी।

तानाज और बख्तियार ईरानी

बिग बॉस 3 में तानाज और बख्तियार ईरानी की जोड़ी नजर आई थी। दोनों ने शो में रहने के दौरान कई नए रिश्ते बनाए।लेकिन शो का खिताब नहीं जीत पाए। इस शो से बख्तियार ईरानी को पसंद किया जाने लगा था।

अपूर्व और शिल्पा अग्निहोत्री

एक वक्त था जब अपूर्व और शिल्पा अग्निहोत्री टीवी इंडस्ट्री के बड़े नाम थे। दोनों को बिग बॉस 7 में साथ में देखा गया था। लेकिन कुछ ही समय बाद अपूर्व एविक्ट ही गए और फिर शिल्पा भी गेम में कुछ खास नहीं कर पाई।

रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला

बिग बॉस के इतिहास के दो सबसे मशहूर सीजन थे बिग बॉस 13 जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला थे, और दूसरा बिग बॉस 14 जिसमें रुबीना नजर आई थीं। शो के दौरान राहुल वैद्य के साथ उनकी बहस के कई वीडियो वायरल हुए थे। जैस्मिन भसीन के साथ उनके विवाद देखा गया था। अभिनव फाइनलिस्ट से कुछ समय पहले बाहर हो गए थे। रुबीना इस शो की विनर बन कर बाहर आई थीं।

सारा अरफीन और अरफीन खान

बिग बॉस 18 में सारा अरफीन और अरफीन खान ने एंट्री ली थी। लेकिन शो में इनका कोई खास योगदान नजर नहीं आया। ये वही सीजन था जिसमें करणवीर मेहरा ने विवियन डीसेना को हराकर विनर का खिताब अपने नाम किया था।

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा

टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने साथ में काम किया था। दोनों में प्यार हुआ और फिर शादी हो गई। शादी के बाद ये जोड़ी बिग बॉस 17 में नजर आई। शो के दौरान इनके बीच बहुत से क्लैश दिखाए गए। शो खत्म होने के बाद इनके अलग होने की खबर तेज हो गई।

aishwarya sharma and neil bhatt

अंकिता लोखंडे और विकी जैन
बिग बॉस 17 में अंकिता और विकी जैन भी पहुंचे थे। दोनों इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल माने जाते हैं। शो में इनका रोमांस भी दिखाया गया था।

लेकिन इनकी जिंदगी जिंदगी का ड्रामा और अंकिता की सास की एंट्री ने शो को TRP दिलवाने में मदद की। हालांकि, ये शो अंकिता जीत नहीं पाई। आखिरी मुलाबले में मुनव्वर फारुखी की जीत हुई।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीबिग बॉस के घर में अब तक नजर आ चुकी हैं ये 6 पति-पत्नियों की जोड़ियां, पहचानिए