Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीThe Great Indian Kapil Show Season 4 Trailer Know What will be new and what is off this time
आ गया TGIKS 4 का ट्रेलर! जानिए इस सीजन में क्या नया? कहां खा सकता है मात

आ गया TGIKS 4 का ट्रेलर! जानिए इस सीजन में क्या नया? कहां खा सकता है मात

संक्षेप:

The Great Indian Kapil Show Season 4: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के ओटीटी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का चौथा सीजन जल्द आने वाला है। शो का नया प्रोमो वीडियो रिलीज कर दिया गया है।

Dec 10, 2025 05:13 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

The Great Indian Kapil Show S4: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' सीजन 4 का पहला प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स 20 दिसंबर से यह शो शुरू हो जाएगा। प्रोमो वीडियो में कपिल शर्मा और उनकी कॉमेडी गैंग फिर एक बार दर्शकों को हंसाती गुदगुदाती नजर आ रही है, लेकिन सवाल यह है कि इस सीजन में दर्शकों को क्या कुछ नया देखने को मिलेगा और पिछले 3 सीजन की तुलना में इस बार क्या ऐसा है जो पहले की तुलना में हल्का नजर आ रहा है। चलिए जानते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कपिल शर्मा खुद करेंगे अतरंगी किरदार

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा इस बार खुद अलग-अलग किरदारों का गेटअप लेकर एक्ट करते नजर आएंगे। पिछले तीन सीजन से जहां कपिल शर्मा या तो शो होस्ट करते हैं या फिर मेहमानों के साथ बातचीत करते हैं, लेकिन पहली बार ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऐसा देखने को मिलेगा कि कपिल शर्मा खुद गेटअप लेकर एक्ट करते नजर आएंगे। कपिल शर्मा कई अलग-अलग किरदारों में स्टेज पर आकर दर्शकों को एंटरटेन करेंगे। लेकिन उनका एक्ट लोगों को कितना पसंद आएगा? यह तो वक्त ही बताएगा।

ये भी पढ़ें:जब कुक ने ChatGPT से लिखी 'मिस्टर इंडिया 2' की कहानी, शेखर कपूर भी हैरान थे कि…

पुराने कॉमेडियन्स फिर आएंगे वापस

ऐसा लगता है कि कपिल शर्मा पिछले तीन सीजन में नजर आ चुके सभी कॉमेडियन्स को एक साथ लाने जा रहे हैं। क्योंकि कृष्णा अभिषेक और किकू शारदा के अलावा उनके शो में अन्य अहम किरदार निभा चुके तमाम कॉमेडियन्स भी ट्रेलर में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा कई नए एक्टर्स भी हैं जो कपिल शर्मा शो के इस सीजन में दर्शकों को गुदगुदाते नजर आ सकते हैं। माना जा रहा है कि यह TGIKS का आखिरी सीजन हो सकता है, क्योंकि एक एक्ट में कपिल ने खुद यह बात कही थी कि उनका नेटफ्लिक्स के साथ 4 सीजन का करार हुआ है।

कहां फीका पड़ता नजर आ रहा शो?

बात करें कि यह वाला सीजन कहां फीका पड़ता नजर आ सकता है तो ट्रेलर वीडियो में कहीं पर भी कोई ऐसा एक्ट नहीं दिख रहा है जिस पर हंसी आती हो। इसके अलावा कपिल शर्मा ने कभी कॉमेडियन्स को एक साथ ऑन बोर्ड लाकर कहीं गलती तो नहीं कर दी है, यह सवाल भी जेहन में घूम सकता है। क्योंकि कई किरदारों को एक साथ मैनेज करना भी अलग चुनौती है। इसके अलावा कपिल शर्मा दर्शकों को अपनी बातचीत से हंसाते हैं, लेकिन एक्ट के मामले में वो सुनील और कृष्णा जितने मंझे खिलाड़ी नहीं हैं, तो ऐसा ना हो कि पासा उलटा पड़ जाए।

ये भी पढ़ें:22 साल के लड़के ने बनाया है 'धुरंधर' का ट्रेलर, यामी गौतम के साथ है करीबी रिश्ता
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।