Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीThe Great Indian Kapil Show archana puran singh reveals how does she feel on mocked asked suniel grover
सुनील ग्रोवर ने अर्चना से पूछ लिया कांटे का सवाल, शो में कॉमेडिय मजाक उड़ाते हैं तो कैसा लगता है?

सुनील ग्रोवर ने अर्चना से पूछ लिया कांटे का सवाल, शो में कॉमेडिय मजाक उड़ाते हैं तो कैसा लगता है?

संक्षेप:

The Great Indian Kapil Show: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के शो में बतौर गेस्ट नजर आने वाली अर्चना पूरण सिंह के मामले में ऐसा अक्सर होता है कि कपिल से लेकर सुनील या कृष्णा तक उनका मजाक उड़ा देते हैं।

Jan 13, 2026 06:29 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' की परमानेंट गेस्ट अर्चना पूरण सिंह ने अपने नए व्लॉग में शूटिंग सेट की बिहाइंड द सीन्स झलकियां दिखाईं और साथ ही साथ शो की कास्ट और क्रू के साथ मजेदार बातचीत साझा की। अर्चना पूरण सिंह के व्लॉग में शूटिंग से जुड़ी कुछ ऐसी जरूरी चीजें भी बताई गई हैं जो शायद आपको नहीं पता होंगी। सुनील ग्रोवर ने अर्चना पूरण सिंह की रिंग को लेकर उनकी टांग खींची, लेकिन अर्चना भी पीछे नहीं रहीं और उन्होंने भी कपिल शर्मा वाले अंदाज में सुनील को रोस्ट करने की कोशिश की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्ले के दौरान क्यों एक्टर्स को पहनाते हैं विग?

अर्चना के बेटे आयुष्मान ने वीडियो की शुरुआत में बताया कि शूटिंग के पहले का रूटीन और अर्चना की शूट से पहले की तैयारी किस तरह रहती है। टीम ने बताया कि उनके काम में विग का बहुत अहम रोल है, एक्टर्स को अलग-अलग किरदार निभाने होते हैं और उनके लुक के लिए अगर एक्टर्स को विग ना पहनाया जाए तो असली बाल इतना ज्यादा ब्लो और ड्राय किया जाना बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे और उड़ जाएंगे। यही वजह है कि हर एक्टर को एक विग पहनाया जाता है, ताकि लुक रियल लगे और असली बाल बचे रहें।

बर्तन धोने का लिक्विड लेकर क्यों जाती हैं अर्चना?

आयुष्मान ने व्लॉग में आगे अर्चना पूरण सिंह का ट्रैवल किट दिखाया जिसमें उनकी जूलरी, क्रॉकरी और बर्तन धोने का लिक्विड भी शामिल था। इसी बीच टीम के एक मेंबर ने कहा कि पूरी गाड़ी भर जाती है। व्लॉग में आगे अर्चना पूरण सिंह जाकर कीकू शारदा से बात करती हैं और कहती हैं कि जब हमने नेटफ्लिक्स पर शो शुरू किया था तो पता नहीं था कि अगला सीजन आएगा या नहीं, लेकिन अब ऐसा लगता है कि बड़ी आसानी से यह शो 40वें सीजन तक पहुंच जाएगा। कीकू ने कहा कि यह शो करते हुए महिलाओं के प्रति उनका सम्मान बहुत बढ़ गया है। क्योंकि उन्हें समझ आया है कि तैयार होने में कितना वक्त लगता है।

ये भी पढ़ें:आमिर खान ने बताया फिल्म के नाम का महत्व, 3 Idiots के दौरान मिला था यह जरूरी सबक
ये भी पढ़ें:अनुपमा करेगी राही की मुश्किल आसान, वसुंधरा अपनी बहू से कह देगी ऐसी बात

सुनील ग्रोवर ने पूछ लिया यह चुभने वाला सवाल

अर्चना पूरण सिंह इसी व्लॉग में सुनील ग्रोवर से भी बात करती नजर आती हैं। अर्चना जब सुनील ग्रोवर की वैनिटी वैन में जाती हैं तो सुनील तुरंत उनकी बड़ी सी रिंग दिखाते हुए कहते हैं, "यह मुंबई के वर्ली में 7 बेडरूम, किचन और हॉल वाले फ्लैट की कीमत है।" सुनील ग्रोवर इसी वीडियो में अर्चना से पूछते हैं कि जब वो लोग (कॉमेडियन्स) उनका मजाक उड़ाते हैं तो उन्हें कैसा लगता है? तो इसके जवाब में वह कहती हैं कि उन्हें बुरा नहीं लगता, क्योंकि वो सभी उनके अपने हैं। अर्चना ने कहा- कोई बाहर का बोलकर देखे।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।