रिद्धिमा पंडित ने वंशज सिंह को भेजा लीगल नोटिस, अब तक ‘द 50’ के कंटेस्टेंट्स ने जमा किए इतने पैसे
The 50 Controversy: ‘द 50’ की कंटेस्टेंट रिद्धिमा पंडित ने अपने को-कंटेस्टेंट वंशज सिंह को लीगल नोटिस भेजा है। क्यों? रिएलिटी शो में हुई लड़ाई की वजह से।

‘द 50’ की रिद्धिमा पंडित और वंशज सिंह के बीच विवाद बढ़ते जा रहा है। शो से बाहर आने के बाद रिद्धिमा ने वंशज को लीगल नोटिस भेजा है। इतना ही नहीं, उनकी साइबर पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। क्यों? दरअसल, ‘द 50’ में दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। जब उनकी कहासुनी वाला एपिसोड जियोहॉटस्टार पर आया तब रिद्धिमा को वंशज के फैंस गालियां और धमकियां देने लगे।
रिद्धिमा की टीम का बयान
ऐसे में रिद्धिमा ने अपनी लीगल टीम की मदद से वंशज को लीगल नोटिस भेजा है और साइबर पुलिस से संपर्क किया है ताकि ऑनलाइन धमकियों और हैरेसमेंट के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो। रिद्धिमा की टीम ने ईटाइम्स से कहा, ‘हां, ये बात सच है कि हमने वंशज के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है।’
वंशज की ‘द 50’ की जर्नी
बता दें, वंशज ‘द 50’ के पहले ही दिन एलिमिनेट हो गया था। इसके बाद, शो मिड में वंशज और करण पटेल को शो में वापसी करने का मौका दिया गया। लायन ने वंशज और करण पटले के बीच कॉम्पिटिशन कराया और कहा कि जो कॉम्पिटिशन जीतेगा वो गेम में बना रहेगा। करण जीत गए, हालांकि उन्होंने रिक्वेस्ट करके वंशज को भी शो में जगह दिला दी। वंशज ने कुछ दिन रहकर लोगों को समझा और दिल जीता। हालांकि, दोबारा वंशज डेंजर जोन में पहुंच गए। जब वंशज पर एलिमिनेशन की तलवार लटकी तब करण ने शो छोड़ने और अपनी जगह वंशज को देने का फैसला लिया। इस तरह वंशज अभी भी शो में बरकरार हैं।
कब होगा फिनाले?
‘द 50’ 50 दिनों का शो है। अभी तक 36 एपिसोड्स ऑन एयर हो चुके हैं। मतलब अब 14 एपिसोड्स का ऑन एयर होना बचा है। यानी 23 या 24 मार्च के दिन शो का ग्रांड फिनाले वाला एपिसोड आएगा। बता दें, शो की शूटिंग पूरी हो चुकी है। सारे कंटेस्टेंट्स बाहर आ गए हैं।
36 दिनों में फैंस ने कितने पैसे जमा किए?
8 मार्च के दिन टेलीकास्ट हुए एपिसोड में लायन ने बताया था कि कंटेस्टेंट्स ने अब तक 27,19,000 रुपये जमा किए हैं। बता दें, अभी तक शो में प्रिंस नरूला, रजत दलाल, मिस्टर फैजू, अर्चना गौतम, दिग्विजय राठैर समेत 23 लोग बचे हैं।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


