Rajat vs Chahat: रजत का बयान- चाहत सब कैमरे के लिए कर रही है, मुझसे उसका कोई इमोशनल जुड़ाव नहीं है
The 50 Rajat Dalal vs Chahat Pandey: ‘द 50’ में रजत दलाल और चाहत पांडे साथ में खेल रहे हैं। हालांकि, चाहत ने रजत को धोखा दिया। ऐसे में रजत भड़क गए और चाहत रोने लगीं।

रिएलिटी शो ‘द 50’ के लेटेस्ट एपिसोड (9 फरवरी) में टास्क के बाद 11 कंटेस्टेंट्स डेंजर जोन में चले गए। ऐसे में गेम मास्टर लॉयन ने सेफ कंटेस्टेंट्स को मौका दिया कि वे प्लानिंग करके रजत दलाल, उर्वशी ढोलकिया, शिव ठाकरे, निक्की तंबोली, अरबाज पटेल, जान्हवी, दिग्विजय राठी, विक्रांत सिंह राजपूत, मैक्सटर्न, सिवेट तोमर और मनीषा रानी में से 10 कंटेस्टेंट्स को बचा लें। प्लानिंग के दौरान चाहत पांडे ने एक बार भी रजत को सेफ करने की बात नहीं कही।
चाहत का स्टैंड
पहले चाहत पांडे ने कहा कि वो दिग्विजय राठी को वोट देंगी। फिर उन्होंने कहा कि उनका एक वोट विक्रांत सिंह राजपूत को जाएगा। बात यहीं खत्म नहीं हुई जब अर्चना गौतम, रजत की बुराई कर रही थीं तब चाहत ने कहा, ‘रजत जाए…।’ ये सब सुनकर रजत भड़क गए। नॉमिनेशंस से सेफ होने के बाद रजत ने चाहत से बात की।
रजत ने चाहत से क्या कहा?
रजत ने चाहत से कहा, ‘मैंने किसी तीसरे इंसान की बातें सुनकर नहीं आया हूं। मैं वो कह रहा हूं जो मैंने अपनी आंखों से देखा।’ चाहत पलट गईं। चाहत बोलीं, ‘मैं वोट नहीं मांग रही थी। रजत मेरी मां की कसम अगर मैंने विक्रांत के लिए वोट मांगा हो तो।’ इतना कहने के बाद चाहत रोने लगीं। चाहत बोलीं, ‘मैं क्यों मागूंगी विक्रांत के लिए वोट। मैं पागल हूं क्या। मैंने दिग्विजय को वोट नहीं किया। मैंने निक्की को वोट किया।’
रजत का क्लियर स्टैंड
रजत आगे बोले, ‘तुमने कहा, रजत जाए…।’ चाहत बोलीं, ‘मैंने नहीं बोला रजत। मैंने कहा कि रजत को तो वोट मिल ही जाएंगे।’ रजत ने निक्की से पूछा, ‘इसने बोला था न कि रजत जाए…।’ निक्की बोली, ‘हां।’ चाहत रोने लगीं। रजत ने इसके बाद जियोहॉटस्टार को दिए बयान में कहा, ‘भाई मुझे रोने-धोने से फर्क नहीं पड़ता। मैंने जितना पूछा उसका जवाब दो। ये ड्रामे मेरे सामने मत करो क्योंकि मुझे बहुत अच्छे से पता कि तुम्हारे मुझसे कोई इमोशनल जुड़ाव नहीं है। तुम सब कैमरे के लिए कर रही हो। करो, पर एक्सप्लेन भी करो।’
चाहत और रजत की लड़ाई क्यों है बड़ी बात?
दरअसल, चाहत और रजत ‘बिग बॉस’ में पहली बार साथ नजर आए थे। वहां पर चाहत और रजत दोस्त थे। दोनों के कई रील्स वायरल हुए थे और चाहत की वजह से रजत का सॉफ्ट साइड नजर आया था। ऐसे में फैंस ने दोनों का हैशटैक (राहत) बनाया था। इतना ही नहीं, ‘द 50’ में भी दोनों साथ खेलते नजर आ रहे हैं। ऐसे में फैंस ये दावा कर रहे हैं कि दोनों के मन में एक-दूसरे के लिए सॉफ्ट कॉर्नर है। लेकिन चाहत के एक्शन और रजत के बयान ने ये साफ कर दिया है कि दोनों के बीच कुछ नहीं है।
कौन हुआ बाहर?
घरवालों के वोट्स के आधार पर रजत दलाल, उर्वशी ढोलकिया, शिव ठाकरे, निक्की तंबोली, अरबाज पटेल, दिग्विजय राठी, विक्रांत सिंह राजपूत, मैक्सटर्न, सिवेट तोमर और मनीषा रानी सेफ हो गए। वहीं जान्हवी ‘द 50’ से एविक्ट हो गईं।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



