द 50: मैक्सटर्न ने निया और उर्फी से की बदतमीजी; गेस्ट की तरह आई हो…
The 50: द 50 के लेटेस्ट एपिसोड में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। निया शर्मा और उर्फी जावेद मेहमान बनकर पहुंचीं। उर्फी और निया घर में माहौल को बदलने के लिए आई थीं, लेकिन शो के कंटेस्टेंट मैक्सटर्न गेस्ट से ही बदतमीजी करते नजर आए।

द 50 के लेटेस्ट एपिसोड में निया शर्मा और उर्फी जावेद मेहमान बनकर पहुंचीं। निया और उर्फी घरवालों के लिए फन टास्क्स करवाने के लिए पहुंचीं। इस बीच महल के कंटेस्टेंट मैक्सटर्न निया और उर्फी के साथ बदतमीजी करते नजर आए। मैक्सटर्न की हरकत पर निया और उर्फी दोनों ही नाराज नजर आईं। महलवालों को भी मैक्सटर्न की हरकत पसंद नहीं आई।
द 50 के महल में आईं निया और उर्फी
निया शर्मा और उर्फी जैसे ही आईं, उर्फी ने खुलासा किया कि मैक्सटर्न ने एक बार उन्हें डीएम किया था। मैक्सटर्न ने कहा कि उन्हें याद है। इसके बाद निया शर्मा ने मैक्सटर्न से बात की। उन्होंने मैक्सटर्न से कहा कि क्या उन्होंने उर्फी और उनके लिए कोई मोनोलॉग तैयार किया है?
मैक्सटर्न ने निया से की बदतमीजी
इसपर मैक्सटर्न ने कहा कि वो उनके बारे में ही मोनोलॉग तैयार करते हैं जिन्हें वो जानते-पहचानते हों। मैक्सटर्न की ये बात सुनकर निया उनसे कहती हैं- छोड़ो जाने दो, इतना टाइम नहीं है। इसपर मैक्सटर्न कहते हैं कि उनके पास भी कौन सा टाइम है। इसके बाद निया कहती हैं- अब तुम बाहर भी इतना पिटे हो, अंदर भी थोड़ा पिटे हो…इस पर मैक्सटर्न कहते हैं- गेस्ट की तरह आई हो, गेस्ट की तरह रहो। इसपर निया कहती हैं- मैं कुछ कह रही हूं।
उर्फी को भी दिया उल्टा जवाब
ायिमैक्स की हरकत पर महल के लोग हैरान नजर आते हैं। वो उन्हें समझाते हैं कि वो गेस्ट हैं और मैक्स उनसे इस तरह बात नहीं कर सकते हैं। निया के बाद मैक्स उर्फी से भी बदतमीजी करते हैं। निया मैक्स से कहती हैं कि उनको दो ऐसे लोग चुनने हैं जिन्हें वो अपने बॉडीगार्ड की तरह रख सकें उनकी सिक्योरिटी के लिए? इसपर उर्फी कहती हैं- मैक्स को जरूरत भी है, जैसी उसकी हरकते हैं। बाहर भी पिट रहा है…उर्फी की इस बात पर मैक्स कहते हैं- उसके फैंस तुम्हारे फैंस नहीं हो जाएंगे ऐसी हरकतों से। मैक्स उर्फी को उंगली दिखाते हुए कहते हैं कि गेस्ट की तरह आई हो, गेस्ट की तरह रहो।
रोते हुए उर्फी से मांगी माफी
बता दें, उर्फी और निया के साथ बदतमीजी करने के थोड़ी देर बाद मैक्सटर्न रोते हुए नजर आते हैं। वो उर्फी से माफी मांगते हैं। वो कहते हैं कि उनके आने से थोड़ी देर पहले उनकी किसी से बहस हुई थी। इस वजह से ऐसा हो गया। मैक्स की माफी पर उर्फी कहती हैं कि उन्हें माफी मांगने की जरूरत नहीं है। वो समझती हैं। वो कहती हैं कि उन्हें बुरा नहीं लगा। वो भी ऐसा कर चुकी हों। बाद में मैक्स निया से भी माफी मांगते हैं।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


