आ गई ‘द 50’ के ग्रांड फिनाले की डेट, टॉप-20 में पहुंचेंगे ये कंटेस्टेंट्स
The 50 Grand Finale: ‘द 50’ का ग्रांड फिनाले गुरुवार के दिन शूट होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्रांड फिनाले तक 20 कंटेस्टेंट्स अपनी जगह बना पाएंगे।

रिएलिटी शो ‘द 50’ का ग्रांड फिनाले 19 फरवरी के दिन शूट होने वाला है। नहीं! शो अभी खत्म नहीं हुआ है। दरअसल, इस शो की शूटिंग 25 जनवरी से ही शुरू हो गई थी। वहीं एपिसोड्स 1 फरवरी से टेलीकास्ट होने चालू हुए थे। ये शो 50 दिन का है और अभी तक सिर्फ 17 एपिसोड्स ही ऑन ऐयर हुए हैं। मतलब अभी ये शो जियोहॉटस्टार पर 33 दिन और आने वाला है।
फिनाले में किन कंटेस्टेंट्स ने अपनी जगह बनाई?
‘द 50’ की खबरें देने वाले सोशल मीडिया पेज फिल्म विंडो और देसी पटाका ने बताया है कि 50 में से कुल 20 कंटेस्टेंट्स फिनाले तक पहुंचे हैं। फिनाले में अपनी जगह बनाने वाले 20 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शिव ठाकरे, शाइनी दोशी, मनीषा रानी, सिद्धार्थ भारद्वाज, आरुषि चावला, रिद्धि डोगरा, प्रिंस नरूला, युविका चौधरी, सिवेट तोमर, हामिद बरकाजी, रजत दलाल, लवकेश कटारिया, विक्रांत, काका, मिस्टर फैजू, अर्चना गौतम, वंशज सिंह, उर्वशी ढोलकिया और कृष्णा श्रॉफ का नाम सामने आ रहा है।
नोट: ग्रांड फिनाले में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स के नामों की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।
लेटेस्ट एपिसोड में क्या हुआ?
‘द 50’ के लेटेस्ट एपिसोड (17 फरवरी) में ‘द लायन’ ने एलिमिनेटेड सदस्य उर्वशी ढोलकिया, खानजादी, आरुषि चावला और तेजस्वी माडिवाड़ा को एक मौका दिया। इन चारों सदस्यों ने अपनी-अपनी टीम चुनी। उर्वशी ढोलकिया ने निक्की तंबोली की टीम, आरुषि चावला ने प्रिंस नरूला की टीम, खानजादी ने दिग्विजय राठी और तेजस्वी माडिवाड़ा ने शिव ठाकरे को चुना। निक्की तंबोली और प्रिंस नरूला की टीम जीत गई। ऐसे में आरुषि चावला और उर्वशी ढोलकिया की शो में दोबारा एंट्री हुई। वहीं तेजस्वी माडिवाड़ा और खानजादी को वापस महल छोड़कर जाना पड़ा।
कौन हुआ एविक्ट?
सिर्फ तेजस्वी और खानजादी को ही नहीं बेबिका ध्रुवे को भी एलिमिनेट होना पड़ा। दरअसल, टास्क के बाद हारी हुई टीम ने अपने सदस्य को डेंजर जोन में डाला। फिर घरवालों ने अपने फेवरेट सदस्यों को वोट दिया। इस तरह सब बच गए। वहीं बेबिका गेम से बाहर हो गईं।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


