‘द 50’ में नजर आएंगी 24 फीमेल कंटेस्टेंट्स, फॉलोइंग के मामले में सबसे आगे ये एक्ट्रेस
The 50 Contestants: ‘द 50’ में 24 फीमेल कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेने वाली हैं। इन 24 फीमेल कंटेस्टेंट्स में से सबसे ज्यादा फैन फॉलाेइंग मनीषा रानी की है। आइए आपको बाकी फीमेल कंटेस्टेंट्स की फैन फॉलोइंग के बारे में बताते हैं।

The 50 Female Contestants: रिएलिटी शो ‘द 50’ 1 फरवरी से जियोहॉटस्टार पर शुरू होगा। इस शो में 50 सेलेब्स नजर आएंगे। इन 50 सेलेब्स के नाम रिवील हो चुके हैं। बता दें, इन 50 सेलेब्स में से 24 सेलेब्स फीमेल हैं। आइए आपको बताते हैं कि इन 24 फीमेल कंटेस्टेंट्स के नाम क्या हैं, वे क्या करती हैं और उनकी फैन फॉलाेइंग कितनी है।
दिव्या अग्रवाल
फैन फॉलोइंग - 2.7 मिलियन
रिएलिटी शो स्टार दिव्या अग्रवाल ने ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 1’ जीता था। वह स्प्लिट्सविला की रनरअप और ऐस ऑफ स्पेस की विनर भी रह चुकी हैं।
मोनालिसा
फैन फॉलोइंग - 5.9 मिलियन
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा उर्फ अंतरा बिस्वास ‘बिग बॉस सीजन 10’ में हिस्सा ले चुकी हैं।
शाइनी दोशी
फैन फॉलोइंग - 1 मिलियन
शाइनी दोशी ‘सरस्वतीचंद्र’, ‘जमाई राजा’, ‘पांड्या स्टोर’ और ‘खतरों के खिलाड़ी 8’ जैसे पॉपुलर शो में नजर आ चुकी हैं।
उर्वशी ढोलकिया
फैन फॉलोइंग - 1.3 मिलियन
उर्वशी ढोलकिया ने ‘कसौटी जिंदगी की’ में कोमोलिका का रोल प्ले किया था। उन्होंने ‘बिग बॉस 6’ जीता था और पॉपुलर सीरीज ‘नागिन 6’ इम्पॉर्टेंट रोल प्ले किया था।
रिद्धि डोगरा
फैन फॉलोइंग - 2.1 मिलियन
‘जवान’ में शाहरुख खान की मां का रोल प्ले करने वालीं रिद्धि डोगरा भी ‘द 50’ का हिस्सा हैं। वह सलमान खान की ‘टाइगर 3’ में भी नजर आई थीं।
नीलम गिरी
फैन फॉलोइंग - 6 मिलियन
भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी ‘बिग बॉस 19’ में नजर आई थीं।
चाहत पांडे
फैन फॉलोइंग - 2.3 मिलियन
‘बिग बॉस 18’ में हिस्सा लेने चाहत पांडे भी इस नए रिएलिटी शो का हिस्सा हैं।
डिंपल सिंह
फैन फॉलोइंग - 2.3 मिलियन
भोजपुरी एक्टर और सिंगर डिंपल सिंह भी ‘द 50’ में शामिल होंगी।
सुमैरा शेख
फैन फॉलोइंग - 51.4 हजार
सुमैरा शेख, एक्ट्रेस और स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं। वह वेब सीरीज ‘पुष्पावली’ में एक्टिंग कर चुकी हैं।
नेहल चुडासमा
फैन फॉलोइंग - 4 लाख 25 हजार
मॉडल और एक्ट्रेस नेहल चुडासमा, जिन्हें आपने ‘बिग बॉस 19’ में देखा था, अब वह ‘द 50’ में नजर आने वाली हैं।
सपना चौधरी
फैन फॉलोइंग - 6.7 मिलियन
हरियाणवी स्टेज डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी ने ‘बिग बॉस 11’ से लोगों के दिलों में जगह बनाई थी।
निक्की तंबोली
फैन फॉलोइंग - 6.1 मिलियन
मराठी एक्ट्रेस निक्की तंबोली रिएलिटी शो सर्किट में एक पॉपुलर नाम बनकर उभरी हैं। ‘बिग बॉस 14’ और ‘बिग बॉस मराठी 5’ में आने के बाद उन्होंने सेलिब्रिटी ‘मास्टरशेफ’ में हिस्सा लिया। वहीं अब वह अपने बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल के साथ ‘द 50’ में नजर आएंगी।
युविका चौधरी
फैन फॉलोइंग - 3.4 मिलियन
शाहरुख खान की ‘ओम शांति ओम’ में नजर आईं युविका चौधरी काफी समय से लाइमलाइट से दूर हैं। उन्हें आखिरी बार ‘बिग बॉस 9’ में देखा गया था।
अर्चना गौतम
फैन फॉलोइंग - 2.8 मिलियन
पॉलिटिशियन से एक्ट्रेस बनीं अर्चना गौतम ने पहली बार टीवी पर ‘बिग बॉस 16’ में काम किया था। उसके बाद अर्चना ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में दिखीं।
बेबिका धुर्वे
फैन फॉलोइंग - 5 लाख 12 हजार
एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे लाइमलाइट में आने से पहले एक डेंटिस्ट और एस्ट्रोलॉजर थीं। वह ‘बिग बॉस OTT 2’ से पॉपुलर हुई हैं।
जाह्नवी किलेकर
फैन फॉलोइंग - 7 लाख 87 हजार
जाह्नवी, मराठी इंडस्ट्री की एक पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। उन्हें आखिरी बार स्क्रीन पर ‘मिरांडा वार्निंग’ में देखा गया था।
नतालिया जानोसजेक
फैन फॉलोइंग - 2.2 मिलियन
‘मस्ती 4’ एक्ट्रेस नतालिया जानोसजेक को आखिरी बार ‘बिग बॉस 19’ में देखा गया था। वह शो से बाहर होने वाली पहली कंटेस्टेंट थीं।
खानजादी
फैन फॉलोइंग - 1 मिलियन
सिंगर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर खानजादी को आखिरी बार ‘बिग बॉस 17’ में देखा गया था। इससे पहले, उन्होंने ‘MTV हसल सीजन 2’ में हिस्सा लिया था।
मनीषा रानी
फैन फॉलोइंग - 13.1 मिलियन
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनीषा रानी की फैन फॉलोइंग सबसे ज्यादा है। वह एल्विश यादव के साथ ‘बिग बॉस OTT 2’ में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने ‘झलक दिखला जा 11’ जीता था और ‘राइज एंड फ़ॉल’ में हिस्सा लिया था।
आरुषि चावला
फैन फॉलोइंग - 3 लाख 46 हजार
रिएलिटी शो ‘MTV रोडीज सीजन 17’ और ‘रानीज ऑफ द जंगल’ में आरुषि चावला हिस्सा ले चुकी हैं।
रिधिमा पंडित
फैन फॉलोइंग - 2.3 मिलियन
एक्ट्रेस रिधिमा पंडित शो ‘बहू हमारी रजनीकांत’ में अपनी परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं। वह ‘बिग बॉस 14’ और ‘खतरों के खिलाड़ी 9’ में भी नजर आ चुकी हैं।
श्रुतिका अर्जुन
फैन फॉलोइंग - 2 मिलियन
साउथ एक्ट्रेस श्रुतिका अर्जुन, जिन्हें आखिरी बार ‘बिग बॉस 18’ में देखा गया था, ‘द 50’ में एंट्री लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
भव्या सिंह
फैन फॉलोइंग - 4 लाख 16 हजार
‘रोडीज’ और ‘स्प्लिट्सविला’ कंटेस्टेंट भव्या सिंह ने कंटेंट क्रिएशन में अपना नाम बनाया है। उन्हें आखिरी बार रिएलिटी ‘रानियां ऑफ द जंगल सीजन 2’ शो में देखा गया था।
तेजस्वी मदिवाड़ा
फैन फॉलोइंग - 1.1 मिलियन
एक्ट्रेस तेजस्वी मदिवाड़ा तेलुगू इंडस्ट्री की जाना पहचाना नाम है। उन्हें आखिरी फिल्म ‘हाइड एन सीक’ में नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने जियोहॉटस्टार के रिएलिटी शो ‘किरैक बॉयज खिलाड़ी गर्ल्स सीजन 2’ में भी हिस्सा लिया था।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




