बिग बॉस में रही थी जिसके थप्पड़ कांड की चर्चा, द 50 में नजर आ सकता है टीवी का यह स्टार

Jan 17, 2026 11:02 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

The 50: टीवी का यह मशहूर एक्टर जियो हॉटस्टार और कलर्स पर शुरू होने जा रहे इस रियलिटी शो में नजर आ सकता है। अभी तक कई अन्य एक्टर्स के नाम की भी चर्चा रही है लेकिन यह एक्टर टीआरपी का ग्राफ ऊपर ले जाने का दम रखता है।

बिग बॉस में रही थी जिसके थप्पड़ कांड की चर्चा, द 50 में नजर आ सकता है टीवी का यह स्टार

कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार का एक नया रियलिटी शो लाने जा रहा है। बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले में इस शो का ऐलान किया गया था। दुनिया भर में धूम मचाने के बाद अब यह शो भारत में दस्तक देने जा रहा है और कंटेस्टेंट्स की संख्या और बाकी चीजों के आधार पर माना जा रहा है कि यह बिग बॉस से भी बड़ा रियलिटी शो साबित होगा। कयासों का सिलसिला शुरू हो चुका है कि इस शो के पहले सीजन में कौन से सेलेब्रिटीज बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगे। अंकिता लोखंडे और रिया चक्रवर्ती समेत अभी तक कई नाम सामने आ चुके हैं और इसी लिस्ट में एक नया नाम है विशाल पांडे का।

द 50 का हिस्सा हो सकते हैं विशाल

सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा रह चुके विशाल पांडे थप्पड़ कांड के बाद अचानक सुर्खियों में आ गए थे। रिपोर्ट्स की मानें तो विशाल पांडे द 50 के उन खिलाड़ियों में से एक हैं जो टीआरपी का मीटर ऊपर ले जाने का माद्दा रखते हैं। यूट्यूब और अपने म्यूजिक वीडियोज की वजह से विशाल पांडे ने काफी पॉपुलैरिटी पाई है और फिर सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो की वजह से भी उन्हें बेहिसाब फेम मिला। थप्पड़ कांड की वजह से विशाल पांडे अचानक चर्चा में आ गए थे और कई हफ्तों तक सुर्खियों में रहे।

मेकर्स को विशाल की हां का इंतजार

इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट के मुताबिक द 50 के मेकर्स ने विशाल पांडे से संपर्क किया है, हालांकि एक्टर की तरफ से इस मामले में अभी तक कोई कन्फर्मेशन नहीं आया है। अपकमिंग रियलिटी शो का हिस्सा बन सकने वाले बाकी खिलाड़ियों की बात करें तो दिव्या अग्रवाल, फैसू शेख और करण पटेल जैसे खिलाड़ियों के नाम पर चर्चा जारी है। बात द 50 के कॉन्सेप्ट की करें तो इस रियलिटी शो में कुल 50 खिलाड़ियों के साथ खेल की शुरुआत होगी और बिग बॉस की तरह इस शो में भी टास्क होंगे और अलग-अलग ट्विस्ट के आधार पर खिलाड़ी एक-एक करके एविक्ट होते जाएंगे।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।