द 50 की कंटेस्टेंट ने रिजेक्ट किया खतरों के खिलाड़ी, बोलीं- मैं बदल चुकी हूं

Mar 15, 2026 05:23 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

कलर्स के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस बीच खबर है कि द 50 कंटेस्टेंट दिव्या अग्रवाल ने खतरों के खिलाड़ी रिजेक्ट कर दिया है। उन्होंने शो को रिजेक्ट करने की वजह बताई। 

द 50 की कंटेस्टेंट ने रिजेक्ट किया खतरों के खिलाड़ी, बोलीं- मैं बदल चुकी हूं

कलर्स का रियलिटी शो द 50 खत्म होने वाला है। शो को कुछ दिनों में विनर मिल जाएगा। द 50 के बाद फैंस को कलर्स के दूसरे रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के अपकमिंग सीजन का इंतजार है। रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी 15 इस साल टेलीकास्ट होगा। इस सीजन के लिए कई नामों की चर्चा भी हो रही है। इस बीच खबर है कि द 50 कंटेस्टेंट और बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल ने शो को रिजेक्ट कर दिया है।

दिव्या को आया था खतरों के खिलाड़ी 15 का ऑफर?

इंडियन एक्सप्रेस से खास बातचीत में दिव्या अग्रवाल ने कंफर्म किया कि उन्हें रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 15 का ऑफर आया था उन्होंने शो को रिजेक्ट कर दिया है। दिव्या ने शो को रिजेक्ट करने का कारण भी बताया है।

दिव्या ने बताया क्यों रिजेक्ट किया रोहित के शो का ऑफर

दिव्या ने कहा, “हां, मुझे खतरों के खिलाड़ी के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन मुझे नहीं लगता मैं अब किसी भी रियलिटी शो में दिलचस्पी रखती हूं। मैंने अपने फैंस को वादा किया था कि मैं बिग बॉस के बाद कोई भी रियलिटी शो नहीं करूंगी और उनका दिल टूट गया था। शो आया, मेरा मोटिव था उसे जीतना है, अपने फैंस को जो इतने सालों से मुझे सपोर्ट कर रहे हैं, उन्हें शुक्रिया करने का अच्छा तरीका था। जब मैं शो में गई, तब मुझे एहसास हुआ कि मैं शो के लिए नहीं बनी हूं।”

उन्होंने आगे कहा, "मैंने मान लिया है कि पहले मेरे अंदर एक आग थी इस तरह के रियिलटी शोज करने के लिए। मैं वो इंसान थी, लेकिन अब मैं बदल चुकी हूं। मैं वो चीदें साइन नहीं करूंगी जहां मुझे मेरी मेंटल हेल्थ को इस स्थिति में रखना पड़े।पहले चीजें ऑरगैनिक थी, लेकिन आज, जो रियलिटी शोज अब होते हैं, दर्शक और कंटेस्टेंट्स सब स्मार्ट हो गए हैं, उन्हें स्टोरीलाइन चाहिए। ऐसे रियलिटी वर्क नहीं करती है।"

द 50 से एक बार बाहर हो चुकीं हैं दिव्या

दिव्या अग्रवाल की बात करें तो इस वक्त वो द 50 का हिस्सा हैं। द 50 से एक बार दिव्या अग्रवाल बाहर हो चुकी हैं। उन्हें शो में दोबारा एंट्री मिली है। जब दिव्या शो में दोबारा आई थीं तब उनकी प्रिंस नरूला और उनकी पत्नी युविका से जोरदार बहस हो गई थी। प्रिंस से ऊंची आवाज में बात करने के लिए युविका ने दिव्या को काफी कुछ सुनाया था।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।