Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीthe 50 confirm contestants list after karan patel , divya agrawal, monalisa will be seen in the show
The 50 में नजर आएंगे ये बड़े नाम, दिव्या अग्रवाल, मोनालिसा समेत इन सेलेब्स ने कन्फर्म की एंट्री

The 50 में नजर आएंगे ये बड़े नाम, दिव्या अग्रवाल, मोनालिसा समेत इन सेलेब्स ने कन्फर्म की एंट्री

संक्षेप:

आने वाले रियलिटी शो द 50 के लिए कई और नाम कन्फर्म हो गए हैं। 50 सेलेब्रिटी से भरा ये शो अपने साथ कई पॉपुलर नाम लेकर आ रहा है। करन पटेल और मिस्टर फैजू के बाद इन एक्टर्स ने अपनी एंट्री कन्फर्म कर दी है।

Jan 18, 2026 08:10 am ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कलर्स टीवी पर एक और धमाकेदार शो द 50 आने वाला है। पिछले कुछ समय से ये शो पार्टिसिपेट करने वाले कंटेस्टेंट की वजह से खबरों में बना हुआ है। जैसा की शो का नाम है द 50 तो इस शो में भी एंटरटेनमेंट जगत से कुल 50 कंटेस्टेंट शामिल होने वाले हैं। हाल में करन पटेल और फैजल शेख के नाम को कन्फर्म किया गया था। अब इस लिस्ट में कुछ और नाम शामिल हो गए हैं। खास बात ये है कि अभी तक कन्फर्म हुए सेलेब्स एंटरटेनमेंट की दुनिया का बड़ा नाम हैं। इन्हें एक रियलिटी शो में देखने में मजा आएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इन सेलेब्स ने किया कन्फर्म

अब कंटेस्टेंट की बात करते हैं। करन पटेल और मिस्टर फैजू के बाद बिग बॉस OTT की विनर दिव्या अग्रवाल, बिग बॉस 18 में दिखी चाहत पांडे, भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा और उनके पति विक्रांत शो का हिस्सा होंगे। इसके अलावा अर्चना गौतम, ध्रुव राठी के नाम को भी कन्फर्म समझा जा रहा है।

ये भी पढ़ें:इस दुनिया में नहीं रहे रियलिटी शोज के ये विनर्स, एक की 19 साल की उम्र में गई डेथ
ये भी पढ़ें:सिर्फ फौजी-सर्कस नहीं…इन टीवी सीरियल में भी नजर आ चुके हैं शाहरुख खान

इन सेलेब्रिटीज को अप्रोच करने की खबर

बता दें, 50 सेलेब्रिटी के इस शो में बिग बॉस 19 के अभिषेक बजाज, बसीर अली के भी होने की खबर है। इसके अलावा मल्लिका शेरावत, श्रीसंथ, युजवेंद्र चहल, धनश्री वर्मा, ओरी, प्रतीक सहजपाल, श्वेता तिवारी, अंकिता लोखंडे, शिव ठाकरे, उर्फी जावेद, निक्की तंबोली, रिद्धि डोगरा, माही विज, विवियन डीसेना, जय भानुशाली, सबा आजाद जैसे कंटेस्टेंट के शामिल होने की खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि मेकर्स ने एंटरटेनमेंट जगत के इन पॉपुलर चेहरों को शो के लिए अप्रोच किया है। आगे आने वाले दिनों में कन्फर्म खिलाड़ियों के नाम सामने आने वाले हैं।

शो का फॉर्मेट

शो के फॉर्मेट की बात करें तो बिग बॉस की तरह यहां भी सेलेब्स को एक जगह 50 दिनों तक बंद रहना है। ये टास्क बेस्ड शो होगा जिसमें सभी को अपने दिमाग और शारीरिक ताकत दिखानी है। हर हफ्ते यहां भी एलिमिनेशन होगा। शो को फराह खान होस्ट करती नजर आएंगी। ये शो 1 फरवरी से कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर दिखाया जाएगा।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।