‘दुबई में मिसाइलें उड़ रही हैं, लेकिन मैं सेफ हूं, दिल्ली में नहीं’, बेबिका धुर्वे का वीडियो वायरल

Mar 06, 2026 08:29 am ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

Bebika Dhurve: ‘द 50’ और ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ की कंटेस्टेंट बेबिका धुर्वे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

‘दुबई में मिसाइलें उड़ रही हैं, लेकिन मैं सेफ हूं, दिल्ली में नहीं’, बेबिका धुर्वे का वीडियो वायरल

‘द 50’ और ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ जैसे रिएलिटी शोज करके फेमस हुईं बेबिका धुर्वे सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। दरअसल, वह दुबई में हैं और ईरान-अमेरिका युद्ध पर बनाया उनका वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में वह ये कहती सुनाई दे रही हैं कि दुबई में रात 9 बजे उनके सिर के ऊपर से मिसाइलें उड़ रही हैं, लेकिन वो सेफ हूं। हालांकि, रात 9 बजे के बाद वो दिल्ली में सेफ नहीं रह सकती।

लोगों के कमेंट्स

ये वायरल वीडियो बेबिका के सोशल मीडिया पर नजर नहीं आ रहा है। हालांकि, वीडियो अलग-अलग लोग सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो पोस्ट कर उन्हें खरीखोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘पैसा कमाने के लिए इंडिया याद आता है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘जब काम चाहिए तो इंडिया वरना दुबई।’ तीसरे ने लिखा, ‘अब वापस इंडिया मत आना। दुबई सेफ है तो वहीं रहना।’

कौन है बेबिका?

बेबिका धुर्वे एक्ट्रेस, डेंटिस्ट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। सबसे पहले बेबिका को लाइमलाइट तब मिली थी जब वो सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' में नजर आई थीं। वहीं हाल ही में वह जियोहॉटस्टार के रिएलिटी शो ‘द 50’ में दिखाई दी थीं।

इस सीरियल में किया है काम

अभिनय की दुनिया में उन्होंने जी टीवी के फेमस शो ‘भाग्य लक्ष्मी’ से कदम रखा था। इस शो में उन्होंने देविका ओबेरॉय की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा, वह मॉडल भी रही हैं और साल 2020 में 'मिस इंडिया' के टॉप 15 में अपनी जगह भी बना चुकी हैं।

फेमस हैं बेबिका के पिता

बेबिका के पिता का नाम जनार्दन धुर्वे है। वह एक प्रसिद्ध ज्योतिषी हैं। आपने इन्हें कई बार ‘बिग बॉस’ में कंटेस्टेंट्स भविष्य बताते देखा होगा।

Note: लाइव हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।