दिव्या अग्रवाल का होने वाला है तलाक? भव्या सिंह का दावा- अपने पति से अलग रहती हैं एक्ट्रेस
‘द 50’ का लेटेस्ट एपिसोड विवादों की भेंट चढ़ गया। शो में उस वक्त हड़कंप मच गया जब भव्या सिंह ने ‘बिग बॉस OTT 1’ की विनर दिव्या अग्रवाल के चरित्र और उनकी शादीशुदा जिंदगी पर बेहद गंभीर और निजी हमले किए।

रिएलिटी शो ‘द 50’ के लेटेस्ट एपिसोड (8 फरवरी 2026) में भव्या सिंह ने बहुत बड़े-बड़े दावे किए हैं। दरअसल, गेम मास्टर लायन ने कंटेस्टेंट्स से कहा कि वे ऐसे 20 प्लेयर्स को मैदान में भेजें जिनके पास बल भी है और बुद्धि भी। सेलेक्शन के दौरान दिव्या ने अर्चना गौतम से कह दिया कि उसके पास बुद्धि नहीं है। अर्चना की दोस्त भव्या को इस बात का बुरा लगा और वो दिव्या से नाराज हो गईं। टास्क के बाद भव्या वॉशरूम एरिया में बैठकर दिव्या के बारे में बात कर रही थी और तभी दिव्या ने भव्या से टिश्यू मांगा।
भव्या का रिएक्शन
भव्या ने टिश्यू देने से मना कर दिया। उन्हें लगा कि दिव्या ने बहुत बुरी तरह उनसे टिश्यू मांगा है। वॉशरूम से निकलने के बाद दिव्या बेडरूम की तरफ चली गईं और रिद्धि डोगरा के सामने रोने लगीं। दिव्या बोलीं, “मैंने लोगों के साथ दोस्ती बनाने में सालों बिताए हैं। हर शो में, मैं सबसे ज्यादा नफरत मुझसे की जाती है। मैं हमेशा अकेले खेलती हूं और जीतकर खुद को साबित करती हूं। अर्चना मेरी दोस्त है, फिर भी यहां वह मुझसे दुश्मन की तरह लड़ रही है। वह मुझे रात में 1 बजे फोन करती है और मदद मांगती है और यहां देखो।”
‘इसको लोग गोल्ड डिगर बोलते हैं’
तभी भव्या टिश्यू का पैकेट लेकर अंदर आईं और दिव्या पर चिल्लाने लगीं। रिद्धि और नेहल ने भव्या को रोकने की कोशिश की, लेकिन भव्या को जो कहना था उसने दिव्या से कह दिया। भव्या वहीं पर नहीं रुकीं। भव्या महल से बाहर गईं और सपना चौधरी से बोलीं, “ये इतनी (दिव्या अग्रवाल) नकली लड़की है, कोई आश्चर्य नहीं कि इसको लोग गोल्ड डिगर बोलते हैं… और मैंने इसको पॉडकास्ट पर पूछा है ये.... आप रिकॉर्ड पर देख सकते हैं कभी रिएलिटी शो करोगे? बोलती है नहीं, मैं ‘बिग बॉस’ जीत चुकी हूं। क्या उखाड़ लिया तुमने... पीआर कराके और स्पॉटिंग करा करे के, थोड़ा दिख जाती है हो। तुमने कुछ नहीं किया जिंदगी में फेक औरत है। सबके साथ फेक कर रही है।”
‘भीख मांगती है लोगों से…’
भव्या ने कहा, “दिवाली पर असली फटाके तो इसके घर पर फूटे थे... और मैंने फोड़े थे। आज तक मैंने कभी बोला नहीं वो... और कभी पॉडकास्ट पर न कभी कुछ। कभी बोलूंगी भी नहीं... क्योंकि इनका खुद का आपसी पारिवारिक मामला था… और उसमें मुझे शामिल कर दिया था। भीख मांगती है लोगों से मुंबई में कि मुझसे मिल लो, मेरे घर आजाओ…अपने पति से अलग रहती है।” इसके बाद सिद्धार्थ भारद्वाज से बात करते वक्त भव्या ने कहा, “इसको तो तबाह करके जाऊंगी मैं।”
लाइव हिन्दुस्तान से क्या बोली थीं दिव्या?
बता दें, ‘द 50’ में जाने से पहले जब लाइव हिन्दुस्तान ने दिव्या अग्रवाल का इंटरव्यू लिया था तब हमने उनसे पूछा था कि उनके पति अपूर्वा पडगांवकर का ‘द 50’ पर क्या रिएक्शन था। तब दिव्या ने बताया था कि वो ये रिएलिटी शो नहीं करना चाहती थीं। उनके पति ने ही उनसे कहा कि उन्हें करना चाहिए इसलिए वो इस शो में हिस्सा ले रही हैं।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



