
सपनों जैसा घर कहां है? तान्या मित्तल बोलीं- मेरा गेम प्लान सही रहा क्योंकि मैं चाहती थी कि…
Bigg Boss 19 Media Round: रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के मीडिया राउंड में मीडिया ने साफ-साफ तान्या मित्तल से पूछा कि आपका महल सपनों जैसा घर कहां है।
‘बिग बॉस 19’ के मीडिया राउंड में तान्या मित्तल से हर तरह के सवाल पूछे गए। मीडिया ने तान्या से ये तक पूछ लिया कि उनका सपनों जैसा घर आखिर है कहां? जी हां, मीडिया ने पूछा, 'लोगों ने रिसर्च करना शुरू कर दिया है कि आप दिन-रात जिस महल की बात करती हैं, जिस सपनों जैसे घर की बात करती हैं वो है या नहीं है?
तान्या का जवाब
तान्या ने जवाब देते हुए कहा, ‘फिर तो मेरा गेम प्लान सही रहा क्योंकि मैं चाहती थी कि लोग सिर्फ मेरी बातें करें और मेरी ही बातें कर रहे हैं और एक समय आएगा जब वो महल मैं आपको जरूर दिखाऊंगी।’ मीडिया ने पूछा, ‘अभी वो महल कहां है? है या नहीं हैं?’ तान्या बोलीं, ‘रील्स में नहीं है इसलिए आप लोग सवाल उठा रहे हैं। आप लोगों को रीसर्च करनी पड़ रही है क्योंकि आप मुझे उतना ही जानते हैं जितना मैं चाहती हूं कि आप जानें। रील्स में उतना ही है जितना मैंने आपको दिखाया है इसलिए आपको बहुत रीसर्च करनी पड़ेगी।’
क्या जीत सकती हैं तान्या?
तान्या से ये भी पूछा गया कि ये रिएलिटी शो है और वो रियल नहीं हैं तो क्या ये शो जीत पाएंगी? इस पर तान्या ने कहा कि उन्हें उनके राम जी पर बहुत ज्यादा भरोसा है और उन्होंने यहां तक का सफर बहुत अच्छे से काटा है। किसी के साथ गलत नहीं किया और अपनी कहानी से हर किसी को मोटिवेट किया है।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




