Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीTanya Mittal became the center of attraction at Bigg Boss 19 Success Party in Dubai said enough of me prooving myself
तान्या मित्तल बोलीं, घर दिखा दिया तो अब लोग बोल रहे हैं कि ये मामा का है

तान्या मित्तल बोलीं, घर दिखा दिया तो अब लोग बोल रहे हैं कि ये मामा का है

संक्षेप:

दुबई में ‘बिग बॉस 19’ की सक्सेस पार्टी रखी गई है। ऐसे में ‘बिग बॉस 19’ के सारे कंटेस्टेंट्स दुबई गए हुए हैं। दुबई में एक तरफ गौरव खन्ना ने तान्या की नकल उतारी तो वहीं दूसरी तरफ तान्या ने अपने मन की बात कही।

Jan 08, 2026 08:26 am ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

दुबई में ‘बिग बॉस 19’ के कंटेस्टेंट्स का रीयूनियन हुआ है। गौरव खन्ना से लेकर तान्या मित्तल तक, हर कोई ‘बिग बॉस 19’ की सक्सेस पार्टी एंजॉय कर रहा है। इसी बीच, तान्या ने सबके सामने अपनी दिल की बात कही। उन्होंने कहा कि सब दिखाने के बाद भी लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। पढ़िए उन्होंने क्या कहा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या बोलीं तान्या मित्तल?

तान्या बोलीं, ‘मैं जब से बाहर आई हूं मैं इसलिए किसी से बात नहीं कर रही, किसी के सामने ये सब एक्टिविटी, ये टास्क नहीं कर रही हूं क्योंकि वहां कोई भी ऐसा टास्क नहीं हुआ जो मुझे खुश करने के लिए हुआ हो। ये बकलावा अब मुझे ट्रिगर करता है क्योंकि मेरे जन्मदिन पर मुझे बकलावा खिलाकर मेरे मुंह पर पानी फेंका गया था।’

तान्या मित्तल

‘एक लिमिट होती है हर चीज’

तान्या ने आगे बोला, ‘लोगों को बाहर से आसान लगता है कि हम जोर-जोर से हंस रहे हैं देखकर कि ये बेजान चीजों से बात कर रही है। उनका नाम रख रही है। लेकिन आप बैठो कभी एक घर में जब वहां रहने वाले 16 लोग आपके खिलाफ हों और वो आपको झूठा बोल रहे हैं उस बात के लिए जो बात आपने बचपन से जी हो। आज भी घर दिखाने के बाद बहुत सारे लोगों ने कह दिया कि मामा का घर है। मतलब एक लिमिट होती है हर चीज की। ऐसा लगता है कि अगर आपको मानना ही नहीं है तो मैं क्यों बताऊं।’

‘मेरा हो चुका है’

तान्या ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, ‘मैं बहुत सारी अग्नि परीक्षा दे चुकी हूं और मुझे लगता है कि इस जन्म के लिए मेरा हो चुका है।’

ये भी पढ़ें:साउथ की कल्ट फिल्म, IMDb रेटिंग 8.3, जिंदगी न मिलेगी दोबारा के फैंस को आएगी पसंद
ये भी पढ़ें:कृष को मिली उसके किए की सजा, खतरे में अरमान की जान, सुरेखा का सच आया सामने
ये भी पढ़ें:अनुपमा की रुपाली गांगुली या क्योंकि… की स्मृति ईरानी, कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा?
Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।